1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का ऐलान, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का ऐलान, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Oct 21, 2026 12:56 pm IST,  Updated : Oct 21, 2026 02:04 pm IST

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को 2 करोड़ रुपये मिलेंगे

तेलंगाना के CM रेवंत...- India TV Hindi
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी Image Source : ANI/ I&PR DEPT, TELANGANA

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ड्यूटी के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के लिए दो करोड़ के मुआवजे का ऐलान किया है। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह ऐलान किया। वहीं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ऐलान किया कि पुलिस डिपार्टमेंट में सभी खाली पदों पर 2028 तक भर्तियां कर दी जाएंगी। 

कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने होमगार्ड के लिए अनुग्रह राशि (एक्स-ग्रेशिया) को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की भी घोषणा की। बता दें कि सीएम रेवंत रेड्डी हैदराबाद के गोशामहल पुलिस स्टेडियम में पुलिस शहीद स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी भी ली।

110 DSP पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री ने डीएसपी के पदों पर बहाली का जिक्र करते हुए कहा कि तेलंगाना के इतिहास में 110 DSP पदों पर भर्ती एक अभूतपूर्व कदम है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में अधिक संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और न्याय दिलाने में देरी से बचने की अपील की।

युवाओं को नशे से दूर रखना जरूरी

सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि पुलिस युवाओं को ड्रग्स लत से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

ये भी पढ़ें:

तेलंगाना में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हादसा, लाइटिंग के लिए लगा आर्च गिरने से एक छात्रा की मौत, 12 घायल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।