1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'रेवंत रेड्डी को सपोर्ट करते हैं, कांग्रेस को नहीं', ओवैसी ने बांधे तारीफों के पुल, गदगद हुए सीएम

'रेवंत रेड्डी को सपोर्ट करते हैं, कांग्रेस को नहीं', ओवैसी ने बांधे तारीफों के पुल, गदगद हुए सीएम

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 04, 2026 10:25 pm IST,  Updated : Sep 04, 2026 10:25 pm IST

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और असदुद्दीन ओवैसी एक साथ एक ही मंच पर थे और दोनों ने एक दूसरे की खूब तारीफ की। ओवैसी ने कहा मैं रेवंत रेड्डी का सपोर्ट करता हूं, कांग्रेस पार्टी का नहीं। जानें रेड्डी ने क्या कहा?

असदुद्दीन ओवैसी और रेवंत रेड्डी- India TV Hindi
असदुद्दीन ओवैसी और रेवंत रेड्डी

असदुद्दीन ओवैसी कांग्रेस के नेताओं को रोज पानी पी पी कर कोसते हैं, लेकिन आज उन्होंने सार्वजनिक तौर पर तेलंगाना के कांग्रेस मुख्यमंत्री रेवन्त रेड्डी की जमकर तारीफ की। उनके बदले सुर के बदले में रेवन्त रेड्डी ने भी ओवैसी ब्रदर्स को सबसे बड़ा देशभक्त बता दिया। असल में असदुद्दीन ओवैसी और रेवंत रेड्डी एक ही मंच पर थे और ये मौका था हैदराबाद में एक फ्लाईओवर के उद्घाटन का। मंच पर कांग्रेस के दूसरे नेता भी थे। इसी प्रोग्राम में ओवैसी ने कहा कि ये सही है कि वो कांग्रेस का विरोध करते हैं...लेकिन ये भी सही है कि वो रेवन्त रेड्डी को विजनरी लीडर मानते हैं।

ओवैसी ने रेवंत रेड्डी से खूब की तारीफ

ओवैसी ने आगे कहा, रेवन्त रेड्डी जिस तरह से तेलंगाना के विकास के लिए काम कर रहे हैं, वो काबिले तारीफ है। ओबैसी ने आगे कहा कि तेलंगाना के चुनाव में उकी पार्टी का गठबंधन BRS के साथ था। उस वक्त उन्होंने चन्द्रशेखर राव से कहा था कि रेवन्त रेड्डी वो नेता है, जो सारे समीकरण बदल देंगे। इसके बाद ओवैसी ने रेवन्त रेड्डी को एक सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि चीफ मिनिस्टर बनने के बाद वो कुछ ज्यादा पोलाइट हो गए हैं, उन्हें थोड़ा एग्रेसिव होना चाहिए।

चीफ मिनिस्टर रेवंत रेड्डी और ओवैसी दोनों ने मंच से ही एक दूसरे की जमकर तारीफ की और एक दूसरे को सच्चा दोस्त बताया। ओवैसी ने कहा कि तेलंगाना में वो रेवंत रेड्डी को सपोर्ट करते हैं, कांग्रेस पार्टी को नहीं। असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को विज़नरी लीडर बताया और उनकी योजनाओं और तेलंगाना में किए जा रहे विकास कार्यों की खूब तारीफ की।

खुशी से फूले नहीं समाए रेवंत रेड्डी
ओवैसी ने ये भी खुलासा किया कि जब वो BRS के साथ अलायंस में थे, कांग्रेस के खिलाफ इलेक्शन कैपेन्स में लगे थे, तब भी इंटरनल मीटिंग्स में वो BRS नेताओं से रेवंत रेड्डी की तारीफ करते थे। ओवैसी ने क्लियर कहा कि तेलंगाना के बाहर उन्हें जो भी कहा जाए, उन्हें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन तेलंगाना के अंदर वो मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ थे और आगे भी रहेंगे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पहले भी असदुद्दीन ओवैसी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि हैदराबाद के सांसद देशभर के नागरिकों की आवाज संसद में उठाते रहते हैं।

ये भी पढ़ें:
'BA, BCom और BSc की परीक्षाएं की जाएं स्थगित', ओवैसी ने सीएम रेड्डी से की खास अपील, जानिए क्या है वजह?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत