एआईएमआईएम के अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने छात्रों की परिक्षाओं को रद्द किए जाने को लेकर खास अपील की है। ओवैसी ने ये अपील तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और तेलंगाना सरकार के सेक्रेटरी से की है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखी है।
28 मई को पड़ रही बकरीद
इस पोस्ट में ओवैसी ने कहा, 'मैं सीएम रेवंत रेड्डी और तेलंगाना सरकार के सेक्रेटरी से विनम्र अनुरोध करता हूं कि कृपया उस्मानिया यूनिवर्सिटी द्वारा 28 मई को आयोजित होने वाली BA, BCom और BSc की डिग्री परीक्षाओं को स्थगित कर दें, क्योंकि यह तारीख ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के दिन पड़ रही है।'
साथ ही ओवैसी ने परिक्षाओं की डेटलिस्ट भी शेयर की है। इसमें उन्होंने कहा, 'त्योहार के इस दिन फिलहाल ये परीक्षाएं निर्धारित हैं:
- BCom 4th सेमेस्टर – Business Statistics
- BCom 6th सेमेस्टर – Accounting Standards & Corporate Governance
- BSc Honours 4th सेमेस्टर – Computer Science (Big Data)
- BSc Honours 6th सेमेस्टर – Optimization Techniques
- BSc Biomedical Science 4th सेमेस्टर
- BA (CBCS) 6th सेमेस्टर – Mathematics
- BSW (CBCS) 4th सेमेस्टर – Social Work Methodology III
फिर से दी जाए नई तारीख
सांसद ओवैसी ने कहा कि ईद के दिन परीक्षाएं आयोजित करने से छात्रों को नुकसान होगा। मुझे उम्मीद है कि इन परीक्षाओं को किसी उपयुक्त तारीख पर पुनर्निर्धारित किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें:
VIDEO: भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद? सामने आ गई तारीख, जानिए क्या बोले दिल्ली जामा मस्जिद के इमाम?