1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चलती ट्रेन में 6 महीने के मासूम की बिगड़ी तबीयत, तभी आया TTE, किया ऐसा काम की रेलवे कर्मचारियों की हो रही तारीफ

चलती ट्रेन में 6 महीने के मासूम की बिगड़ी तबीयत, तभी आया TTE, किया ऐसा काम की रेलवे कर्मचारियों की हो रही तारीफ

 Published : May 17, 2026 07:03 pm IST,  Updated : May 17, 2026 07:10 pm IST

चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे का इलाज करते हुए रेलवे के कर्मचारियों का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोग टीटीई और इलाज करने वाले डॉक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे का हो रहा इलाज- India TV Hindi
चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे का हो रहा इलाज Image Source : X/DRMDNR

भारतीय रेलवे की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का एक और मानवीय उदाहरण सामने आया है। ट्रेन संख्या 13246 में सफर कर रहे 6 महीने के एक बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने फौरन कार्रवाई करते हुए बच्चे को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

जब TTE ने घुमाया फोन

इस घटना की जानकारी दानापुर मंडल के डीआरएम के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दी गई। एक्स पर पोस्ट के मुताबिक, बच्चे की हालत खराब होने की सूचना मिलते ही ट्रेन में मौजूद टीटीई धर्मवीर यादव ने तुरंत सक्रियता दिखाई और दानापुर कमर्शियल कंट्रोल को जानकारी दी।

बच्चे को समय रहते मिला इलाज

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने बिहार के मोकामा स्टेशन पर मेडिकल टीम की व्यवस्था कराई। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही एक डॉक्टर ने बच्चे का इलाज किया। रेलवे की इस त्वरित कार्रवाई से बच्चे को समय रहते उपचार मिल सका।

माता-पिता ने टीटीई और रेलवे को जताया आभार

बच्चे के माता-पिता ने टीटीई धर्मवीर यादव और भारतीय रेलवे का आभार जताते हुए कहा कि मुश्किल समय में मिली यह मदद उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई।

सोशल मीडिया पर भी लोग रेलवे की कर रहे तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस घटना की जमकर सराहना हो रही है। लोगों ने रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और बेहतर समन्वय की तारीफ करते हुए कहा कि लंबी और भीड़भाड़ वाली ट्रेन यात्राओं के दौरान ऐसी त्वरित मदद कई बार जीवनरक्षक साबित होती है। कई यूजर्स ने खासतौर पर टीटीई धर्मवीर यादव की भूमिका की प्रशंसा की है। एक एक्स यूजर ने कहा कि ट्रेन में तैनात रेलवे कर्मचारी कई बार आपात स्थिति में सबसे पहले मददगार बनकर सामने आते हैं।

ये भी पढ़ें: 

लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, देश के इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत