1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सुबह नहाने से पहले बालों में लगाएं अलसी का पानी, कुछ ही दिनों में सॉफ्ट और सिल्की होने लगेंगे रूखे बाल

सुबह नहाने से पहले बालों में लगाएं अलसी का पानी, कुछ ही दिनों में सॉफ्ट और सिल्की होने लगेंगे रूखे बाल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 21, 2026 02:34 pm IST,  Updated : Oct 21, 2026 02:34 pm IST

रूखे बेजान बालों के लिए अलसी को फायदेमंद माना जाता है। अलसी खाना सेहत के लिए अच्छा है और इसका पानी बालों के लिए असरदार है। असली का पानी बालों पर लगाने से ड्राईनेस कम होने लगती है।

बालों के लिए अलसी का पानी- India TV Hindi
बालों के लिए अलसी का पानी Image Source : INDIA TV

बालों की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। अगर आपके बाल बहुत रूखे बेजान हो रहे हैं और टूट रहे हैं तो इसके लिए मार्केट में कई तरह के कंडीशनर और मास्क मिलते हैं। लेकिन अगर आप कुछ नेचुरल ट्राई करना चाहते हैं तो असली के पानी का इस्तेमाल करें। अलसी का पानी बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाने में मदद करता है। सुबह नहाने से पहले अलसी का पानी लगाने से बालों में कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। आइये जानते हैं बालों पर असली का पानी लगाने का तरीका और असली का पानी कैसे बनाया जाता है।

बालों के लिए असली का पानी

अलसी का पानी आप दो तरह से बना सकते हैं एक रातभर भिगो कर और दूसरा इसे पानी में उबालकर। हम आपको अलसी का पानी बनाने के दोनों तरीके बता रहे हैं। जिससे आपके बालों को भरपूर फायदा मिलेगा।

रातभर भिगोकर बनाएं असली का पानी

इसके लिए आप 1 गिलास में 1-2 चम्मच अलसी के बीज को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। अब सुबह अलसी के बीज अलग निकाल लें और पानी को छान लें। इस पानी को नहाने से पहले अपने बालों पर अच्छी तरह से लगा लें। इससे आपके बालों में एक अलग शाइन आने लगेगी। आप अलसी के बचे हुए बीजों का इस्तेमाल खाने में कर सकते हैं।

उबालकर बनाएं अलसी का पानी

झड़ते बालों को रोकने के लिए अलसी का पानी कारगर उपाय है। आप इसके लिए 1 गिलास पानी को उबलने के लिए रख दें। पानी में 1 चम्मच अलसी के बीज डालें और इस तब तक उबालें जब तक कि पानी हल्का जेल जैसा न हो जाए। आपको इसे बहुत गाढ़ा नहीं बनाना, क्योंकि ये ठंडा होने पर गाढ़ा हो जाता है। इस पानी को पूरे बालों पर लगा लें। इससे बालों को काफी फायदा मिलेगा।

अब बचे हुए अलसी के बीजों को आप पीसकर मास्क बना लें। इसे जब भी समय मिले अपने बालों पर 1-2 घंटे के लिए लगाकर रखें। इससे बालों को मजबूती मिलेगी और बालों में चमक बढ़ने लगेगी। अलसी में ओमेगा-3, ओमेगा-6, विटामिन ई और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों की हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।