बालों का रूखापन और उलझन होगी कम, बस बदल दें रोजाना की ये 3 आदतें
बालों का रूखापन और उलझन होगी कम, बस बदल दें रोजाना की ये 3 आदतें
अगर आपके बाल भी बहुत जल्दी फ्रिजी और ड्राई हो जाते हैं तो इसके पीछे आपकी रोजाना की कुछ आदतें ज़िम्मेदार हो सकती हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जुश्या भाटिया सरीन बता रही हैं कि बालों को फ्रिजी और ड्राई होने से बचाने के लिए किन आदतों में बदलाव करना चाहिए।
Published : Aug 17, 2026 02:50 pm IST, Updated : Aug 17, 2026 02:50 pm IST
1/4Image Source : UNSPLASH
अगर आपके बाल भी बहुत जल्दी फ्रिजी और ड्राई हो जाते हैं तो इसके पीछे आपकी रोजाना की कुछ आदतें ज़िम्मेदार हो सकती हैं। बालों की सही देखभाल न करने से वे रूखे, बेजान और उलझे हुए नजर आने लगते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जुश्या भाटिया सरीन ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि बालों को फ्रिजी और ड्राई होने से बचाने के लिए किन आदतों में बदलाव करना चाहिए।
2/4Image Source : UNSPLASH
रेगुलर तौलियों को बदल दें: बालों को धोने के बाद सुखाने के लिए आप रेगुलर तौलियों की जगह माइक्रोफाइबर तौलियों या फिर सूती के टी शर्ट का इस्तेमाल करें। साथ ही लपेटने के बाद निकलते समय बालों को ज़ोर से न खींचें। ऐसा करने से न बाल उलझेंगे और न ही ड्राई होंगे।
3/4Image Source : UNSPLASH
धोने से पहले तेल लगाएं: अपने बालों को वॉश करने से आधे घंटे पहले नारियल तेल, को प्री वॉश कंडीशनर की तरह लगाएं। इसके अलावा आप लाइटवेट ऑयल जैसे जोजोबा या आर्गन ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बालों को हाइड्रेट करने के साथ लिव इन कंडीशनर की तरह काम करते हैं।
4/4Image Source : UNSPLASH
हफ्ते में एक बार करें डीप कंडीशनिंग: अपने बालों को हफ्ते में एक बार शिया बटर, ग्लिसरीन या फिर एलोवेरा जेल जैसे मास्क से बालों को डीप कंडीशनिंग करें। ये बालों को हाइड्रटेड करने के साथ डैमेज होने से भी बचाते हैं।