Published : Oct 11, 2026 03:02 pm IST, Updated : Oct 11, 2026 03:02 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही अक्सर लोगों को लगता है कि ये सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं, लेकिन ऐसा हर बार नहीं है। कुछ स्ट्रीट फूड्स ऐसे भी हैं, जिन्हें सही तरीके से बनाकर खाया जाए तो ये सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। गैस्ट्रोलोजिट्स डॉक्टर शुबम वत्स कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो स्ट्रीट फूड्स तो हैं लेकिन सेहत के बेहद फायदेमंद है।
2/5Image Source : UNSPLASH
भेलपुरी: भेलपुरी मुरमुरा, प्याज, टमाटर, खीरा, धनिया और नींबू जैसी चीजों से मिलाकर बनता है। डॉक्टर शुभम वत्स कहते हैं कि मुरमुरे में कार्बोहाइड्रेट होता है जो इसे हेल्दी बनाता है। आप इसे ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए सेव और नमक का कम इस्तेमाल करें।
3/5Image Source : UNSPLASH
इडली-सांभर: इडली को भाप में पकाया जाता है, इसलिए इसे तलने की जरूरत नहीं होती। वहीं, सांभर में इस्तेमाल होने वाली दाल से प्रोटीन और सब्जियों से फाइबर मिलता है। इसे खाते समय सांभर की मात्रा अच्छी रखें, ताकि पोषक तत्व ज़्यादा मिल सकें।
4/5Image Source : UNSPLASH
स्प्राउट्स और चना चाट: चने और अंकुरित अनाज से प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू और हरा धनिया मिलाकर इसका स्वाद और पोषण बढ़ाया जा सकता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
रोस्टेड कॉर्न: भुट्टे को भूनकर खाना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कॉर्न में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कुछ विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं। इसे नींबू और हल्के मसालों के साथ खा सकते हैं।