1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. पंजाब के चर्चित मैड संधू हत्याकांड के 3 आरोपी गुजरात के वलसाड जिले से गिरफ्तार, भागने की फिराक में थे

पंजाब के चर्चित मैड संधू हत्याकांड के 3 आरोपी गुजरात के वलसाड जिले से गिरफ्तार, भागने की फिराक में थे

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 11, 2026 09:36 pm IST,  Updated : Oct 11, 2026 09:36 pm IST

पंजाब के चर्चित मैड संधू हत्याकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। ये गिरफ्तारी गुजरात के वलसाड जिले से हुई है।

Valsad- India TV Hindi
पंजाब के चर्चित मैड संधू हत्याकांड के 3 आरोपी गुजरात के वलसाड जिले से गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

वापी: गुजरात के वलसाड जिले से एक बड़ी खबर है। यहां पंजाब के चर्चित मैड संधू हत्याकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। ये आरोपी भागने की फिराक में थे लेकिन उन्हें दबोच लिया गया।

क्या है पूरा मामला?

मधुसूदन सिंह उर्फ मैड संधू की ​एक सप्ताह पहले अमृतसर में सरेआम ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या हो गई थी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए थे। इस मामले में तीन वांटेड आरोपियों को गुजरात ATS और वलसाड SOG की संयुक्त ऑपरेशन के तहत वलसाड जिले के वापी से धरदबोच लिया गया है।

इस हत्याकांड की पूरे देश में चर्चा हुई थी

मधुसूदन सिंह उर्फ मैड संधू की हत्या पंजाब और पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थी जिसमें गुजरात एटीएस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की थी। गुप्त सूचना के तहत गुजरात ATS, वलसाड SOG पीआई डी डी परमार और इनकी टीम के साथ पूरा मामला संयुक्त ऑपरेशन में था। कारण आरोपी वलसाड जिले के वापी से भागने के फिराक में थे और उसके पहले वलसाड जिला SOG की टीम ने तीनों आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया था।

​पंजाब के अमृतसर शहर के लोराहका रोड स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर के पास गत 3 अक्टूबर 2026 को मधुसूदन सिंह उर्फ मैड संधू पर दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। गुजरात एटीएस और सीआईए के संयुक्त नेटवर्क तथा आंतरिक सुरक्षा एवं संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाई गई थी। 

वलसाड जिला स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के पीआई डी.डी. परमार और उनकी टीम ने इस खुफिया इनपुट के आधार पर वलसाड जिले के वापी क्षेत्र से तीन आरोपियों जिसमें हरसिमरनजीत सिंह उर्फ सिमु सिंग्गा सरबजीत सिंह (निवासी: गांव संगे), फतेह सिंह दिलबाग सिंह और अरमान सिंह सतनाम सिंह (सभी निवासी: संगे, पंजाब) को धर दबोचा। 

गुजरात एटीएस के वापी पहुंचने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाया गया। शुरुआती सघन पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने मैड संधू की हत्या में अपनी सक्रिय भूमिका होने और घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करने की बात कबूल की है, जिससे कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

'बिग बॉस' में एंट्री लेने से ठीक पहले हुई थी मैड संधू की हत्या 

​पंजाब के अमृतसर में एक सप्ताह पहले मैड संधू की हत्या कर दी गई थी। मैड संधू सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर, युवा मेकअप आर्टिस्ट और मॉडल थे। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। 

इसके अलावा, उन्होंने पंजाबी फिल्म 'ओय भोले ओय' में भी अभिनय किया था। मेड संधू बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो 'बिग बॉस' में बतौर प्रतियोगी एंट्री लेने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी हत्या कर दी गई।

​इस मामले में अहमदाबाद और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद से परमविंदर सिंह उर्फ काका को भी गिरफ्तार किया था। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मैड संधू को सोशल मीडिया पर उनकी कंटेट और पहनावे को लेकर पहले भी कुछ विवादों का सामना करना पड़ा था तथा धमकियां मिली थीं। (रिपोर्ट- जितेंद्र पाटिल, वलसाड)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।