1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. अहमदाबाद में खुले नाले में गिरी 9 साल की बच्ची, किराया दे रही थी मां तभी हुआ हादसा; तलाश में जुटी टीमें

अहमदाबाद में खुले नाले में गिरी 9 साल की बच्ची, किराया दे रही थी मां तभी हुआ हादसा; तलाश में जुटी टीमें

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 11, 2026 11:42 am IST,  Updated : Oct 11, 2026 11:42 am IST

अहमदाबाद में एक 9 साल की बच्ची खुले नाले में गिर गई। ये हादसा तब हुआ जब रिक्शे से उतरने के बाद उसकी मां किराया दे रही थी। इसी दौरान बच्ची पास ही में खुले नाले में जा गिरी। फिलहाल बच्ची की तलाश की जा रही है।

खुले नाले में गिरी बच्ची।- India TV Hindi
खुले नाले में गिरी बच्ची। Image Source : ANI

गुजरात के अहमदाबाद में नरोल-पिराना रोड पर 9 साल की एक बच्ची 20 फीट गहरे खुले नाले में गिर गई। यह घटना शनिवार को हुई, जिसके बाद से बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन टीमें अभी तक उसे ढूंढ नहीं पाई हैं। यह घटना तब हुई जब बच्ची की मां रिक्शे से उतरने के बाद किराया दे रही थी। इसी दौरान बच्ची अपनी मां के पीछे थोड़ी दूरी पर चल रही थी और वह अचानक खुले नाले में गिर गई। बच्ची के खुले नाले में गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद बच्ची की मां की चींख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा फायर ग्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।

अभी तक बच्ची का पता नहीं चल सका

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने बताया कि लगातार कोशिशों के बावजूद अभी तक बच्ची का पता नहीं चल पाया है। मणिनगर फायर स्टेशन के अधिकारी प्रवीण सिंह सोलंकी ने बताया कि फायर ब्रिगेड को शाम करीब 4 बजे कॉल मिली, जिसके बाद टीमें मौके पर पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया। सोलंकी ने कहा, "हमें शाम 4 बजे कॉल मिली और हमारी टीमें जल्द ही मौके पर पहुंच गईं। तलाशी अभियान चल रहा है। टीमों ने इलाके की तलाशी ली है और पंपिंग स्टेशन की भी जांच की है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।"

बच्ची की तलाश के लिए अभियान जारी

मणिनगर फायर स्टेशन के अधिकारी प्रवीण सिंह सोलंकी ने कहा कि तलाशी को आगे बढ़ाने से पहले पानी की गहराई और हालात का पता लगाने के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों को नाले में भेजा जाएगा। सोलंकी ने आगे कहा, "हम पानी की गहराई और हालात का पता लगाने के लिए BSF के जवानों को अंदर भेजेंगे। अगर बहाव ठीक रहा, तो हम आगे बढ़ेंगे, सीवर मैनहोल के ढक्कन खोलेंगे और पंपिंग स्टेशन तक के रास्ते की जांच करेंगे, जब तक वह मिल नहीं जाती, हम तलाशी जारी रखेंगे।" फिलहाल बचाव अभियान जारी है और टीमें बच्ची का पता लगाने के लिए नाले में तलाशी ले रही हैं और पंपिंग स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते की जांच कर रही हैं। (इनपुट- ANI)

यह भी पढ़े-

अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट ने छोड़ा, मजिस्ट्रेट ने इस शर्त पर दी रिहाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।