1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट ने छोड़ा, मजिस्ट्रेट ने इस शर्त पर दी रिहाई

अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट ने छोड़ा, मजिस्ट्रेट ने इस शर्त पर दी रिहाई

 Reported By: Atul Bhatia,  Abhay Parashar,  Shoaib Raza,  Written By: Niraj Kumar
 Published : Oct 11, 2026 10:07 am IST,  Updated : Oct 11, 2026 11:21 am IST

सीजेपी के तीनों नेताओं को आखिरकार रिहा कर दिया गया। अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कल दिल्ली एयरपोर्ट से प्रिवेंटिंव अरेस्ट किया गया था।

रिहाई के बाद की तस्वीर।- India TV Hindi
रिहाई के बाद की तस्वीर। Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों टॉप लीडर्स अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट ने रिहा कर दिया। तीनों को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली कैंट थाने में Special Excutive Magistrate के सामने पेश किया था। जहांं से तीनों को रिहा कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक ये रिहाई शर्तों के साथ हुई है।

शांति भंग नहीं करने की शर्तों पर हुई रिहाई

दरअसल, पुलिस कानून की प्रक्रिया के मुताबिक किसी को भी 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में नहीं रख सकती। हिरासत में लेने के बाद उसको अदालत में पेश करना जरूरी होता है। इस प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस हिरासत में रखे गए अभिजीत, सौरव और आशुतोष को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। सीजेपी के तीनों नेताओं के खिलाफ BNS की धारा 126 (शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा) और 170 (संज्ञेय अपराधों को रोकने के लिए गिरफ्तारी) के तहत आरोप लगाए गए। पेशी के बाद 50 हजार के बॉन्ड भरवाए गए और एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्तों पर रिहा किया गया।

शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से हुई थी गिरफ्तारी

तीनों नेता शनिवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने तीनों को एयरपोर्ट से ही हिरासत में लिया था। तीनों नेताओं को पुलिस ने प्रिवेंटिव अरेस्ट कर लिया। आज इन तीनों को Special Excutive Magistrate के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने तीनों को शर्तों के साथ रिहा कर दिया।

20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज 

वहीं शनिवार को जंतर-मंतर के आसपास पुलिस का सुरक्षा घेरा काफी मजबूत था जिसके चलते प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच पा रहे थे। जो भी वहां पहुंचने की कोशिश कर रहा था पुलिस उसे हिरासत में ले रही थी। दिल्ली पुलिस ने कल जबरन प्रदर्शन करने की कोशिश के मामले में 20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की है। कानून व्यवस्था हाथ में लेना, सरकारी काम में बाधा डालना, पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में 20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई है।

जंतर-मंतर के पास आज भी धारा 163 लागू

उधर, कॉकरोच जनता पार्टी और आईसा की ओर से आज भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इसके मद्देनजर आज भी जंतर मंतर और उसके आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा रखी गयी है। कल सबसे ज्यादा जिस रास्ते से प्रदर्शनकारियों द्वारा जंतर मंतर की तरफ जाने की कोशिश की गई वह कनॉट प्लेस का संसद मार्ग है। इस रास्ते को आज भी पूरी तरह से पुलिस ने ब्लॉक कर रखा है। ना मीडिया, ना ही आम जनता किसी को यहां से जाने की इजाजत नहीं है। पुलिस का कहना है कि इस इलाके में बीएनएस की धारा 163 लगी है। कोई भी प्रदर्शन के लिए न आए, कानून व्यवस्था का ध्यान रखे, कानून को अपने हाथ में न ले।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में इन 30 रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।