1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: टीम इंडिया को लगा पहला झटका, संजू सैमसन 3 रन बनाकर हुए आउट
  Live Now

IND vs WI: टीम इंडिया को लगा पहला झटका, संजू सैमसन 3 रन बनाकर हुए आउट

 Written By: Hitesh Jha
 Updated : Oct 11, 2026 07:19 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

IND vs WI- India TV Hindi
IND vs WI Image Source : AFP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच आज शाम 7 बजे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगाना चाहेगी। टीम इंडिया ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। शिवम दुबे की जगह नितीश रेड्डी खेल रहे हैं। वहीं कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका मिला है।

पांच मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है, क्योंकि पहला मैच भारत ने जीता था जबकि दूसरा मैच वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। ऐसे में आज दोनों टीमें मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने के पूरे इरादे से मैदान पर उतरी है। वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला है।

लखनऊ में हुए पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की थी, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन शतक लगाया था। इसके बाद रांची के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप के शानदार शतक के दम पर रिकॉर्ड 250 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।

तीसरे टी-20 मैच के लिए भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती

Latest Cricket News

Live updates :IND vs WI 3rd T20I Live Score

Auto Refresh
Refresh
  • 7:09 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    संजू सैमसन हुए आउट

    संजू सैमसन का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट शमार जोसेफ ने लिया। अब ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

  • 7:01 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा कर रहे हैं ओपनिंग

    संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी इस मैच में ओपनिंग कर रही है। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से पहला ओवर रोस्टन चेज फेंक रहे हैं।

  • 6:53 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

    वैभव सूर्यवंशी को इस मैच की प्लेइंग-11 में एक बार फिर मौका नहीं मिल पाया। टीम में दो नए बदलाव किए गए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं किया गया।

  • 6:41 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI

    शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती

  • 6:39 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया की प्लेइंग XI

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

  • 6:34 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टॉस अपडेट

    भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच में विंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करेगी।

  • 6:27 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    होल्कर स्टेडियम में हो सकती है चौकों-छक्कों की बारिश

    इंदौर की पिच एकदम सपाट और मैदान छोटा है। यहां चाहे वनडे हो या टी20, रनों की बारिश होती ही है। दोनों टीमों के बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं, इसलिए आज होलकर स्टेडियम में चौकों और छक्कों की झड़ी लगने की पूरी उम्मीद है।

  • 6:18 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टॉस जीतने वाली टीम पहले करना चाहेगी गेंदबाजी

    भारत और वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 मैच में जो टीम टॉस जीतेगी, वह शायद पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। इस सीरीज कि शुरुआती दोनों मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ही जीती है। इंदौर में भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।

  • 6:16 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    मैच के दौरान कैसा रहेगा इंदौर का मौसम

    भारत और वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 मैच के दिन इंदौर में मौसम एकदम साफ रहेगा। यहां दिन में गर्मी रहेगी और इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। रात में हल्की ठंड रहने की उम्मीद है। सबसे अच्छी बात यह है कि बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है, यानी मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होगा।

  • 6:08 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 33 टी20 मैच हुए हैं। इनमें से भारत ने 21 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज की टीम को 11 मैचों में जीत मिली है। वहीं, दोनों के बीच 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था।

  • 5:55 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।