रणजी ट्रॉफी का 92वां सीजन शुरू हो गया है, जिसमें न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी फॉर्म हासिल करने उतरे कई बड़े भारतीय खिलाड़ी पहले ही दिन फ्लॉप नजर आए। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे टीम इंडिया के मुख्य टेस्ट ओपनर अपनी पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सके और बुरी तरह फेल हो गए। भारतीय टीम को 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हालांकि, अभी आगे आने वाले टेस्ट सीरीज के लिए काफी समय बाकी है, जिससे इन खिलाड़ियों के पास अपनी गलतियों को सुधारने और फॉर्म में वापसी करने का पूरा मौका रहेगा।
जायसवाल और राहुल का नहीं चला बल्ला
रणजी ट्रॉफी के जारी इस सीजन में आज देश भर में कुल 19 मैच खेले जा रहे हैं। मुंबई और चंडीगढ़ के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत में ही संघर्ष करते दिखे और 13 गेंदें खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं, दूसरी तरफ कर्नाटक और आंध्रा के बीच चल रहे मुकाबले में केएल राहुल भी कुछ खास नहीं कर सके और 11 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे उनकी टीम भी मुश्किल में नजर आ रही है।
पृथ्वी शॉ ने लगाया अर्धशतक
महाराष्ट्र और सर्विसेज के बीच मुकाबला दिल्ली के पालम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में महाराष्ट्र के कप्तान पृथ्वी शॉ ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 73 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्का की मदद से 70 रन बनाए। उनके अलावा अंकित बावने ने बेहतरीन 50+ रनों की पारी खेली। इस पारी में महाराष्ट्र की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। आपको बता दें कि टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी का पहला मैच नहीं खेल रहे हैं।
मोहम्मद शमी ने फेंके 9 मेडन ओवर
रणजी ट्रॉफी में एक मुकाबला बंगाल क्रिकेट अकादमी में दिल्ली और बंगाल के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बंगाल के लिए मोहम्मद शमी, आकाश दीप ने जबरदरत गेंदबाजी की है। शमी ने इस मैच में 17 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए हैं, इस दौरान वह 9 ओवर मेडन फेंके चुके हैं। हालांकि आकाश दीप ने अपने 17 ओवर में 74 रन खर्च किए इस दौरान वह 2 विकेट ले चुके हैं। वहीं आमिर गनी ने भी 12 ओवर में 44 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए हैं।
यह भी पढ़ें
हसन महमूद ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज बने
नाथन लियोन ने रचा इतिहास, नंबर 10 पर बल्लेबाजी करते हुए बनाया अनोखा रिकॉर्ड