1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. फराह खान के कुक दिलीप को साइरस ब्रोचा ने बताया 'फ्रॉड', डायरेक्टर ने मजेदार अंदाज में कर दी बोलती बंद

फराह खान के कुक दिलीप को साइरस ब्रोचा ने बताया 'फ्रॉड', डायरेक्टर ने मजेदार अंदाज में कर दी बोलती बंद

साइरस ब्रोचा ने अपने पॉडकास्ट पर फराह खान के कुक दिलीप मुखिया को 'फ्रॉड' बताया और कैमरे के सामने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए। फराह ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए दिलीप की जगह साइरस को रखने का ऑफर दिया।

Written By: Himanshi Tiwari
Published : Oct 11, 2026 05:28 pm IST,  Updated : Oct 11, 2026 05:28 pm IST
एक्टर और VJ साइरस ब्रोचा ने हाल ही में फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के लंबे समय से उनके लिए खाना बनाने वाले दिलीप मुखिया के बारे में अपनी राय रखी। फराह के यूट्यूब चैनल पर उनके वायरल कुकिंग और लाइफस्टाइल व्लॉग्स में लगातार दिखने के बाद दिलीप इंटरनेट सेंसेशन और पॉपुलर सोशल मीडिया पर्सनैलिटी बन गए हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@farahkhankunder,cyrus_broacha
एक्टर और VJ साइरस ब्रोचा ने हाल ही में फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के लंबे समय से उनके लिए खाना बनाने वाले दिलीप मुखिया के बारे में अपनी राय रखी। फराह के यूट्यूब चैनल पर उनके वायरल कुकिंग और लाइफस्टाइल व्लॉग्स में लगातार दिखने के बाद दिलीप इंटरनेट सेंसेशन और पॉपुलर सोशल मीडिया पर्सनैलिटी बन गए हैं।
साइरस ब्रोचा ने फराह खान के कुक को 'धोखेबाज' और 'ओवररेटेड' बताया। उनके इस बयान से पता चलता है कि साइरस, दिलीप की बढ़ती लोकप्रियता से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। अपने पॉडकास्ट 'साइरस सेज' के हालिया एपिसोड में एक्टर ने बताया कि उन्हें दिलीप पसंद नहीं हैं और उन्हें लगता है कि उन्हें जरूरत से ज्यादा अहमियत दी जा रही है।
2/7 Image Source : Instagram/@cyrus_broacha
साइरस ब्रोचा ने फराह खान के कुक को 'धोखेबाज' और 'ओवररेटेड' बताया। उनके इस बयान से पता चलता है कि साइरस, दिलीप की बढ़ती लोकप्रियता से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। अपने पॉडकास्ट 'साइरस सेज' के हालिया एपिसोड में एक्टर ने बताया कि उन्हें दिलीप पसंद नहीं हैं और उन्हें लगता है कि उन्हें जरूरत से ज्यादा अहमियत दी जा रही है।
साइरस ब्रोचा ने फराह खान के कुक को ओवररेटेड बताया है। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि वह एक धोखेबाज जैसे लगते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे उस आदमी से नफरत है। वह मुझे परेशान करता है। आखिर दिलीप कौन है? अगर मैं प्रोड्यूसर होता तो दिलीप को हटा देता। मुझे वह आदमी पसंद नहीं है।'
3/7 Image Source : Instagram/@farahkhankunder
साइरस ब्रोचा ने फराह खान के कुक को ओवररेटेड बताया है। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि वह एक धोखेबाज जैसे लगते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे उस आदमी से नफरत है। वह मुझे परेशान करता है। आखिर दिलीप कौन है? अगर मैं प्रोड्यूसर होता तो दिलीप को हटा देता। मुझे वह आदमी पसंद नहीं है।'
इस बारे में आगे बात करते हुए कहा- 'वह मुझे परेशान करता है। अब वह हर समय एक्टिंग करता रहता है। शुरू में कुछ बार तो वह ठीक था, लेकिन अब वह मुझे धोखेबाज जैसा लगता है। मुझे लगता है कि फराह उसे लाइनें सिखाती हैं और फिर वह जो चाहे बोल देता है। कभी-कभी मुझे लगता है कि उसका मन इसमें नहीं है। दिलीप ओवररेटेड है।'
4/7 Image Source : Instagram/@farahkhankunder
इस बारे में आगे बात करते हुए कहा- 'वह मुझे परेशान करता है। अब वह हर समय एक्टिंग करता रहता है। शुरू में कुछ बार तो वह ठीक था, लेकिन अब वह मुझे धोखेबाज जैसा लगता है। मुझे लगता है कि फराह उसे लाइनें सिखाती हैं और फिर वह जो चाहे बोल देता है। कभी-कभी मुझे लगता है कि उसका मन इसमें नहीं है। दिलीप ओवररेटेड है।'
साइरस ब्रोचा का बयान वायरल होते ही फराह खान ने साइरस की बातों का तुरंत और मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उनकी टिप्पणी पर फिल्ममेकर ने लिखा, 'साइरस, मैं उनकी जगह तुम्हें ले सकती हूं' और साथ में हंसने वाला इमोजी भी लगाया। साइरस ने भी तुरंत मौका लपकते हुए मज़ाकिया अंदाज में पूछा, 'कल से आऊं?'
5/7 Image Source : Instagram/@cyrus_broacha
साइरस ब्रोचा का बयान वायरल होते ही फराह खान ने साइरस की बातों का तुरंत और मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उनकी टिप्पणी पर फिल्ममेकर ने लिखा, 'साइरस, मैं उनकी जगह तुम्हें ले सकती हूं' और साथ में हंसने वाला इमोजी भी लगाया। साइरस ने भी तुरंत मौका लपकते हुए मज़ाकिया अंदाज में पूछा, 'कल से आऊं?'
साइरस ने अपनी राय रखने में कोई झिझक नहीं दिखाई, लेकिन फराह के मजेदार जवाब और साइरस की हाजिरजवाबी ने इस बातचीत को सोशल मीडिया पर एक मजेदार और हल्के-फुल्के पल में बदल दिया।
6/7 Image Source : Instagram/@farahkhankunder
साइरस ने अपनी राय रखने में कोई झिझक नहीं दिखाई, लेकिन फराह के मजेदार जवाब और साइरस की हाजिरजवाबी ने इस बातचीत को सोशल मीडिया पर एक मजेदार और हल्के-फुल्के पल में बदल दिया।
साइरस ब्रोचा एक एंकर, थिएटर कलाकार, कॉमेडियन, राजनीतिक व्यंग्यकार, कॉलमिस्ट, पॉडकास्टर और लेखक हैं। वे MTV इंडिया पर अपने शो 'बकरा' के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'जलवा' में काम किया, जो 1987 में रिलीज हुई थी। उन्होंने रेडियो जॉकी के तौर पर भी काम किया और 1993 में 'डायल-इन शो' जैसे शो किए।
7/7 Image Source : Instagram/@cyrus_broacha

Advertisement