1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जिबूती में नाव पलटने से 109 प्रवासियों की मौत, 15 बच्चे भी डूबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जिबूती में नाव पलटने से 109 प्रवासियों की मौत, 15 बच्चे भी डूबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 11, 2026 04:39 pm IST,  Updated : Oct 11, 2026 05:58 pm IST

जिबूती के पास नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग नाव पर सवार होकर जिबूती से यमन जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

नाव पलटने से 109 लोगों की मौत।- India TV Hindi
नाव पलटने से 109 लोगों की मौत। Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE

इस वक्त की बड़ी खबर जिबूती से सामने आ रही है। यहां जिबूती के तट पर 305 लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में सवार 109 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 116 लोग अभी भी लापता है। मृतकों में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं। वहीं घटना के बाद 80 से ज्यादा लोग बच गए हैं। फिलहाल लापता लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह नाव जिबूती से यमन जा रही थी, तभी गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात नाव पलट गई। 

305 लोगों को लेकर जा रही थी नाव

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने रविवार को बताया कि पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट पर 305 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 109 प्रवासियों की मौत हो गई, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। IOM के अनुसार, यह नाव जिबूती से यमन जा रही थी। तभी गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह यह नाव पलट गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चे मारे गए हैं। वहीं 80 से ज़्यादा लोग बच गए, जबकि कम से कम 116 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।

जिबूती से यमन जा रहे थे प्रवासी

वहीं IOM ने अपने बयान में कहा कि 'हॉर्न ऑफ अफ्रीका' से हजारों प्रवासी सुरक्षा और आर्थिक मौकों की तलाश में जिबूती होते हुए और बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को पार करके खाड़ी देशों की ओर जाते हैं। यमन में हिंसा के बावजूद यह आवाजाही जारी है। जिबूती में IOM के मिशन प्रमुख एलेक्जेंडर कोयसैक ने कहा, "यह जान-माल का बहुत बड़ा नुकसान है।" "यह त्रासदी इस बात की एक गंभीर याद दिलाती है कि आर्थिक मौकों की तलाश में इस माइग्रेशन कॉरिडोर से गुज़रने वाले प्रवासियों को किन खतरों का सामना करना पड़ता है।" (इनपुट- एपी)

बाब अल-मंदेब में लगातार हो रहे हमले

बता दें कि बाब अल-मंदेब और आस-पास के इलाकों में इन दिनों हूतियों के हमले लगातार जारी हैं। दरअसल, बाब अल-मंदेब रणनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है और होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए एक वैकल्पिक शिपिंग रूट का काम करता है। ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच होर्मुज रूट से होने वाला ट्रैफ़िक पहले ही कम हो गया है, जिससे लाल सागर और बाब अल-मंदेब के आस-पास की घटनाएं क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक व्यापार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गई हैं।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान में बड़ा सियासी उलटफेर, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, इमरान खान की पार्टी की सरकार भंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।