ICC ODI Rankings: अब आईसीसी रैंकिंग में कहां हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा, ये रहे टॉप 5 बल्लेबाज
ICC ODI Rankings: अब आईसीसी रैंकिंग में कहां हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा, ये रहे टॉप 5 बल्लेबाज
आईसीसी की ओर से आयोजित किया गया टी20 विश्व कप खत्म हो गया है। इसलिए अभी इसकी चर्चा ज्यादा है। इस बीच टूर्नामेंट के बाद आईसीसी ने टी20 की रैंकिंग भी जारी कर दी है। लेकिन आपको एक नजर वनडे की रैंकिंग पर भी डालनी चाहिए। तभी पता चलेगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी कहां पर हैं।
Published : Mar 12, 2026 03:30 pm IST, Updated : Mar 12, 2026 03:30 pm IST
1/6Image Source : getty
आईसीसी की ओर से आयोजित किया गया टी20 विश्व कप खत्म हो गया है। इसलिए अभी इसकी चर्चा ज्यादा है। इस बीच टूर्नामेंट के बाद आईसीसी ने टी20 की रैंकिंग भी जारी कर दी है। लेकिन आपको एक नजर वनडे की रैंकिंग पर भी डालनी चाहिए। तभी पता चलेगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी कहां पर हैं। चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में न्यूजलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल पहले नंबर पर चल रहे हैं। उनकी रेटिंग अभी 845 की चल रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जब वनडे सीरीज खेली जा रही थी, उसमें वे पहले नंबर पर पहुंचे थे। डेरिल मिचेल अभी अपनी आलटाइम हाई रैंकिंग पर बैठे हुए हैं। जल्द वे इससे उतरते हुए भी नजर नहीं आ रहे हैं।
3/6Image Source : ap
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और जबरदस्त बल्लेबाज विराट कोहली इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग अभी 795 की चल रही है। अभी विराट कोहली कोई वनडे नहीं खेलेंगे। जून में अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी, तभी वे मैदान पर नजर आएंगे।
4/6Image Source : getty
अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में इब्राहिम जादरान की रेटिंग 764 की है। वे पिछले कुछ वक्त से अच्छे फार्म में चल रहे हैं। उनका नाम इस लिस्ट में होना खुद ही पूरी कहानी बयां कर देता है कि वे किस तरह के बल्लेबाज हैं।
5/6Image Source : ap
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नंबर चार पर आते हैं। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में उनकी रेटिंग 757 की है। हालांकि बीच में वे एक बार टॉप पर भी पहुंचे थे, लेकिन ज्यादा दिन तक वहां अपने आप को बरकरार नहीं रख पाए। उसके बाद नीचे चले आए हैं। अब रोहित भी जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के दौरान ही मैदान पर नजर आएंगे।
6/6Image Source : ap
भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग अभी 723 की चल रही है। शुभमन गिल लंबे समय से एक्शन से दूर हैं। अब वे आईपीएल खेलेंगे और इसके बाद भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के दौरान इंटरनेशनल मैच खेलते हुए नजर आएंगे। सभी की नजर उन पर रहने वाली है।