भारत और वेस्टइंडीज के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का का पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने जस्टिन ग्रीव्स के शतक की बदौलत 7 विकेट खोकर 295 रनों का स्कोर खड़ा किया। जंगू ने 58 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट झटके। वेस्टइंडीज के 295 रनों के जवाब में भारत ने महज 41.4 ओवर में 296 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की इस बड़ी जीत में विराट कोहली का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने 88 गेंदों पर 139 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 110 रन बनाए।
पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज - जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, केसी कार्टी, शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), अमीर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जायडन सील्स।