1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना: सड़क पार कर रही महिला को इलेक्ट्रिक बस ने कुचला, मौके पर तोड़ा दम; सामने आया CCTV वीडियो

तेलंगाना: सड़क पार कर रही महिला को इलेक्ट्रिक बस ने कुचला, मौके पर तोड़ा दम; सामने आया CCTV वीडियो

 Reported By: T Raghavan Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 12, 2026 09:30 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 09:41 pm IST

तेलंगाना के नलगोंडा बस स्टैंड पर RTC इलेक्ट्रिक बस ने महिला को कुचल दिया। टक्कर लगते ही महिला जमीन पर गिर गई और फिर दोबारा नहीं उठी।

महिला को इलेक्ट्रिक बस ने कुचला- India TV Hindi
महिला को इलेक्ट्रिक बस ने कुचला Image Source : REPORTER

तेलंगाना के नलगोंडा में रोड पार कर रही महिला को RTC बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। यह हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज में एक महिला नलगोंडा चौराहे पर आराम से सड़क पार कर रही थी और एक RTC बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि रोड पर काफी ट्रैफिक है। लोग आ और जा रहे हैं। इस दौरान एक आती है और महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

यहां देखें वीडियो

वैन पलट जाने से दो लोगों की मौत

वहीं, गुरुवार को निर्मल ग्रामीण मंडल के कोंडापुर गांव में बारातियों को ले जा रही एक वैन का टायर फटने से पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 19 बाराती घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इकोडा के रहने वाले लक्ष्मण (60) और तुलसी दास (38) को गंभीर चोटें आईं और निर्मल शहर के एक हॉस्पिटल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। कोंडापुर के बाहरी इलाके में वैन के पलट जाने से दो और लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि 17 लोगों को मामूली चोटें आईं।  

 

बस के ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत 

इससे पहले अभी हाल में नलगोंडा जिले में नरकेटपल्ली फ्लाईओवर के पास एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस के ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जब एक लॉरी ने उन्हें टक्कर मार दी। वे एक दूसरे लॉरी ड्राइवर से बहस कर रहे थे। यह घटना सुबह 3 बजे हुई जब एक प्राइवेट बस के ड्राइवर और क्लीनर एक लॉरी के ड्राइवर से झगड़ा कर रहे थे क्योंकि लॉरी ने उनकी बस को पीछे से टक्कर मार दी थी। जब वे आपस में बात कर रहे थे, तभी एक तेज़ रफ़्तार लॉरी ने प्राइवेट बस के ड्राइवर और क्लीनर को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत