केरल के कोल्लम ज़िले के करुणागप्पल्ली में नेशनल हाईवे पर दिन-दहाड़े एक कुख्यात गैंगस्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस गैंगस्टर को हाल ही में हत्या के एक मामले में ज़मानत मिली थी।
जंग के कारण मिडिल ईस्ट में हालात खराब हैं तो वहीं भारत के लिए आज एक अच्छी खबर आई है। 3100 टन बिटुमेन यानी तारकोल की खेप लेकर UAE से रवाना हुआ मालवाहक जहाज 'चेंग एक्स' कर्नाटक के कारवार बंदरगाह पर सुरक्षित रूप से तट पर पहुंच गया है।
राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। इसीलिए कांग्रेस ने एक बड़ा स्टेप लिया है और अपने 12 विधायकों को बेंगलुरु के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है।
कर्नाटक के प्रसिद्ध बेलगावी स्थित श्री रेणुका यल्लम्मा मंदिर में करोड़ों का दान मिला है। यहां मंदिर में चढ़ावे के रूप में 3.07 करोड़ रुपये का दान मिला है। रुपयों की गिनती का वीडियो भी सामने आया है।
Cylinder Shortage Indira Canteen: बेंगलुरु की इंदिरा कैंटीन में सिलेंडर की कथित कमी की वजह से लंच और डिनर नहीं बन रहा है। यहां ब्रेकफास्ट के विकल्पों को भी सीमित कर दिया गया है। यहां अभी सिर्फ राइस आइटम ही बनाया जा रहा है।
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत के विभिन्न हिस्सों में गैस सिलेंडर लिए हुए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस गैस सिलेंडर की चोरी की घटनाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है।
अभी मिडल ईस्ट में जो हालात बने हुए हैं, वो तो आपको पता ही होगा। आपको यह भी पता होगा कि इस वजह से देश में कई जगहों पर कमर्शियल सिलेंडर की दिक्कत हो रही है। इसी बीच बेंगलुरु में PG Association ने एक बड़ा फैसला लिया है।
महाकुंभ में अपनी कंजी आंखों से सोशल मीडिया सेंसेशन बनी मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है। वायरल गर्ल अब अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई है। बॉयफ्रेंड से शादी के लिए मोनालिसा थाने पहुंच गई और पुलिस से मदद मांगी।
Commercial LPG Supply Crisis India: मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत में कमर्शियल LPG की सप्लाई प्रभावित हो गई है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और जयपुर में होटल-रेस्टोरेंट गैस की कमी से जूझ रहे हैं। सरकार ने घरेलू LPG को प्राथमिकता दी है, जिससे कई होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
तेलंगाना के मंचेरियाल में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक लोह के खंभे में करंट उतर रहा था। दोनों युवक खंभे के पास से गुजरे, जिससे करंट लग गया और दोनों युवकों की जलने से मौत हो गई।
हैदराबाद में एक कार ने बाइक को टक्कर मारी और फिर 2 किलोमीटर तक घसीट कर ले गया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
बेंगलुरु में एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी और बाइक को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान बाइक में आग लग गई, जिसने कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
बेंगलुरु में कुत्ते के पेशाब करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक अपार्टमेंट में व्यायाम कर रहे वरिष्ठ नागरिकों ने कुत्ता टहला रहे शख्स से बहस की, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
कर्नाटक में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बजट सत्र के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।
नलगोंडा में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना के बाद हिंसा हुई है। यहां नशे में धुत युवकों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की। लाठी-डंडे से हमला किया और कार से टक्कर भी मारी।
राज्य की पॉपुलेशन मैनेजमेंट पॉलिसी पेश करते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि डिलिवरी के समय परिवार को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। जनसंख्या बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।