1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर पर गैस सिलेंडर मंगवाते हैं तो हो जाइए सावधान, खौफनाक घटना का वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

घर पर गैस सिलेंडर मंगवाते हैं तो हो जाइए सावधान, खौफनाक घटना का वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

 Reported By: T Raghavan,  Written By: Subhash Kumar
 Published : Nov 04, 2026 01:15 pm IST,  Updated : Nov 04, 2026 01:18 pm IST

अगर आप भी घर पर गैस सिलेंडर मंगवाते हैं तो आपको भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। बेंगलुरु में गैस सिलेंडर की डिलिवरी के समय अचानक से आग लगने का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है।

Bengaluru gas cylinder caught fire- India TV Hindi
डिलीवरी के समय गैस सिलेंडर में लगी आग। Image Source : REPORTER

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में एक ऐसी घटना घटी है जिसने सबको चौंका दिया है। गैस सिलेंडर पहुंचाने आया एक डिलीवरी बॉय जब सिलेंडर को दरवाजे के पास रख रहा था, तो अचानक उसमें आग लग गई और वह फट गया। गनीमत रही कि डिलीवरी बॉय को कोई जानलेवा चोट नहीं आई। यह घटना मल्लेश्वरम पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई है। यह हादसा तब हुआ जब सिलेंडर को घर के प्रवेश द्वार के पास रखा जा रहा था।

कैसे हुआ ये हादसा?

इस खौफनाक घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, घर में रहने वाली एक महिला ने प्रवेश द्वार की दहलीज को धोया था, पूजा-पाठ किया था और वहां एक तेल का दीया जलाया था। ठीक उसी समय, गैस सिलेंडर पहुंचाने वाला डिलीवरी बॉय वहां आ पहुंचा। दहलीज पर जल रहे दीये से अनजान, डिलीवरी बॉय ने सिलेंडर, जिसे वह अपने कंधे पर लादकर लाया था, को दरवाजे के पास रख दिया। बताया जा रहा है कि सिलेंडर से पहले से ही थोड़ी गैस लीक हो रही थी। जैसे ही उसे जमीन पर रखा गया, लीक हो रही गैस दहलीज पर जल रहे दीये की लौ के संपर्क में आ गई, जिससे अचानक भीषण आग लग गई और फिर एक जोरदार धमाका हुआ।

सामने आया घटना का वीडियो

गैस सिलेंडर में आग लगने की इस घटना ने पूरे इलाके में भय फैला दिया। डिलिवरी बॉय के आने से लेकर गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग का की घटना का पूरा वीडियो भी सामने आ गया है जो कि काफी खौफनाक दिख रहा है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

जब अचानक एक सिलेंडर से आग निकली, तो डिलीवरी बॉय ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पीछे कदम हटा लिए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वह पूरी तरह सुरक्षित रहा और उसे कोई चोट नहीं आई। घटना की जानकारी मिलने पर मल्लेश्वरम थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। ​​पुलिस ने पुष्टि की है कि गनीमत रही कि आम जनता में से किसी को कोई चोट नहीं आई और न ही किसी की जान को कोई खतरा हुआ। पुलिस ने आम लोगों और डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर संभालते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आंखों के क्लीनिक में जांच कराने पहुंचे युवक के मोबाइल फोन में भी अचानक से आग लग गई थी। इस घटना का भी डराने का वीडियो सामने आया था। युवक के फोन से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें ब्लास्ट के साथ आग लग गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।