1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 10 साल में कितनी तेजी से बदला भारत? विदेशी महिला ने एक-एक कर गिनाए एक्सपीरियंस, VIDEO वायरल

10 साल में कितनी तेजी से बदला भारत? विदेशी महिला ने एक-एक कर गिनाए एक्सपीरियंस, VIDEO वायरल

 Written By: Amar Deep
 Published : Nov 03, 2026 02:50 pm IST,  Updated : Nov 03, 2026 02:50 pm IST

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पोलिश महिला ने भारत में पिछले 10 साल में हुए बदलाव के बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

पोलिश महिला ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस।- India TV Hindi
पोलिश महिला ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस। Image Source : IG/DOMIPATALAS

पोलैंड की एक महिला, जो कुछ समय से भारत में रह रही है, भारत के बदलाव पर बने अपने वीडियो से ऑनलाइन लोगों का दिल जीत रही है। डोमिनिका पातालस-कालरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उन बदलावों का जिक्र किया है जो उन्होंने पिछले कुछ सालों में देखे हैं। अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैं पोलैंड से हूँ, और जब मैं 10 साल पहले पहली बार भारत आई थी, तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह देश इतना बदल जाएगा। और सबसे दिलचस्प बात? मुझे यहाँ रहकर, कदम-दर-कदम, इन सभी बदलावों को अपनी आँखों से देखने का मौका मिला।"

भारत काफी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। पोलेंड की रहने वाली एक महिला ने एक वीडियो में इस बारे में बात की। महिला ने बताया कि वह 10 साल पहले भारत आई थी, तबसे अब तक भारत में बहुत तेजी से बदलाव हुआ है। महिला ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह देश इतना बदल जाएगा। वीडियो में महिला ने भारत में पिछले 10 सालों में हुए अप्रत्याशित बदलावों के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि भारत में उसकी आंखों के सामने देखते ही देखते किस तरह से बदलाव आए हैं। 

महिला ने बताए 10 साल में हुए बदलाव

महिला ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की। इसमें उसने भारत में अपने 10 साल के दौरान हुए बदलावों के जिक्र किया। महिला ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "मैं पोलैंड से हूं और जब मैं 10 साल पहले पहली बार भारत आई थी, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह देश इतना बदल जाएगा। और सबसे दिलचस्प बात? मैं यहां मौजूद थी और मैंने इस पूरे बदलाव को कदम-दर-कदम होते देखा है।"

महिला ने भारत में हुए बदलावों को कुछ इस प्रकार से बताया-

  • डिजिटल इंडिया: कभी नकद (कैश) का बोलबाला था, और आज हर जगह QR कोड हैं। अब तो चाय की एक छोटी सी दुकान या सड़क किनारे सामान बेचने वाला भी कुछ ही सेकंड में डिजिटल पेमेंट ले सकता है।
  • एयरपोर्ट: नए एयरपोर्ट, आधुनिक टर्मिनल और बेहतर फ्लाइट कनेक्टिविटी! अब मैं सिर्फ 7 घंटे में सीधे पोलैंड के लिए उड़ान भर सकता हूं।
  • सड़कें और इंफ्रास्ट्रक्चर: नए एक्सप्रेसवे, हाईवे, फ्लाईओवर और मेट्रो लाइनों ने लोगों के आने-जाने का तरीका बदल दिया है। जो सफर पहले कभी खत्म न होने वाला लगता था, वह अब बहुत जल्दी पूरा हो जाता है।
  • फूड डिलीवरी: फूड डिलीवरी अब रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन गई है। खाना ऑर्डर करने से लेकर घर बैठे किराने का सामान मंगाने तक, सब कुछ बस कुछ ही टैप की दूरी पर है।
  • ट्रेनें: आधुनिक ट्रेनें, बेहतर रेलवे स्टेशन और डिजिटल सुविधाओं ने भारतीय रेलवे के अनुभव को पूरी तरह बदल दिया है। दिल्ली से मेरठ तक सिर्फ 50 मिनट में सफर कर सकते हैं।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

पोलिश महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स ने भी रिक्शन दिए हैं। एक यूजर ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा- 'मेरे देश का अच्छा पक्ष दिखाने के लिए धन्यवाद।' एक अन्य यूजर ने लिखा- "उन्होंने अभी भारत की आज की स्थिति और 10 साल पहले की स्थिति के बारे में अपनी ईमानदार राय दी है... मुझे समझ नहीं आ रहा कि कुछ लोग इस बात से नाराज़ क्यों हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा- "अपनी टिप्पणियों के लिए और उन्हें अपनी राय के रूप में सामने रखने के लिए धन्यवाद। लेकिन हर कोई नहीं चाहता कि भारत तरक्की करे... कुछ लोग अभी भी चाहते हैं कि भारत की मानसिकता गुलामों जैसी बनी रहे।"

यह भी पढ़ें-

जान जोखिम में डालकर ड्यूटी पर पहुंचीं आशा और ANM कर्मी, सड़क टूटने पर एक्सकेवेटर मशीन से पार किया नाला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।