1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु से बड़ी खबर, होटल में तीसरी मंजिल पर स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशी नागरिकों की मौत, एक अमेरिकी नागरिक समेत 2 घायल

बेंगलुरु से बड़ी खबर, होटल में तीसरी मंजिल पर स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशी नागरिकों की मौत, एक अमेरिकी नागरिक समेत 2 घायल

 Reported By: T Raghavan,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 31, 2026 11:05 am IST,  Updated : Oct 31, 2026 11:54 am IST

बेंगलुरु के एक 5 स्टार होटल में स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशी नागरिकों की मौत की खबर सामने आई है। इस घटना में एक अमेरिकी नागरिक समेत 2 लोग घायल हुए हैं।

swimming pool- India TV Hindi
2 विदेशी नागरिकों की मौत Image Source : INDIA TV

बेंगलुरु: बेंगलुरु ईस्ट डिवीजन के DCP की ओर से भेजी गयी एक जानकारी में कहा गया है कि हलसुरू के एक पांच सितारा होटल में संदिग्ध रूप से करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई।

घटना कल शाम की बताई जा रही है, हलसुरू के होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्विमिंग पूल में दो विदेशी नागरिकों (जर्मनी और स्लोवाकिया के निवासी) की संदिग्ध रूप से करंट लगने से मौत हो गई।

2 अन्य घायल, जिसमें एक है अमेरिकी नागरिक

दो अन्य लोग, जिसमें एक अमेरिकी नागरिक (जो होटल में मेहमान थे) और होटल के एक भारतीय पूल अटेंडेंट पीड़ितों को बचाने की कोशिश में घायल हो गए। दोनों घायलों को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है, वे खतरे से बाहर हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

कॉपी अपडेट हो रही है...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।