1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर में हेरफेर, उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी को करा दिया रिहा, मामले में DIG प्रिजन्स गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर में हेरफेर, उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी को करा दिया रिहा, मामले में DIG प्रिजन्स गिरफ्तार

 Reported By: T Raghavan,  Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 05, 2026 09:02 pm IST,  Updated : Oct 05, 2026 09:12 pm IST

बेंगलुरु सेंट्रल जेल के पूर्व चीफ सुपरिन्टेन्डेन्ट और फिलहाल DIG प्रिजन्स पद पर सेवारत सोमशेखर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर में हेरफेर कर के उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी को रिहा करने के मामले में जानकारी छिपाने का आरोप है।

karnataka former Chief Superintendent of Bengaluru Central Jail arrested- India TV Hindi
बेंगलुरु सेंट्रल जेल के पूर्व चीफ सुपरिन्टेन्डेन्ट गिरफ्तार। Image Source : REPORTER

कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आ रही है। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर में हेरफेर कर उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की रिहाई में मदद करने के आरोप में बेंगलुरु सेंट्रल जेल के पूर्व चीफ सुपरिन्टेन्डेन्ट और फिलहाल DIG प्रिजन्स पद पर सेवारत सोमशेखर को अरेस्ट कर लिया गया है। आपको बता दें कि इसी साल 20 मई को, बेंगलुरु सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट (इंचार्ज) ने परप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई कि एक दोषी कैदी, शंकर ए. को सुप्रीम कोर्ट के कथित ऑर्डर में जालसाजी करके 13/11/2018 को रिहा कर दिया गया था।

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के अनुसार, परप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि आरोपी दोषी कैदी शंकर ए पर चिकपेट पुलिस स्टेशन में दर्ज एक केस में माननीय फास्ट ट्रैक कोर्ट-I में मुकदमा चला था और 12/07/2004 को उसे उम्रकैद और ₹10,000/- के जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, आरोपी ने सजा रद्द करने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, लेकिन ट्रायल कोर्ट की सजा को कोर्ट ने बरकरार रखा। जांच के दौरान, यह पता चला कि श्रीकांत एस, जो उस समय SDA के तौर पर काम कर रहे थे और अभी सेंट्रल जेल के दोषी कैदी सेक्शन में FDA के तौर पर काम कर रहे हैं, ने दोषी कैदी शंकर ए की क्रिमिनल अपील में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कथित तौर पर जारी किए गए एक ऑर्डर की नकली कॉपी बनाई थी, जिसमें दिखाया गया था कि उसकी रिहाई का ऑर्डर 02/11/2018 को पास किया गया था।

नकली ऑर्डर के आधार पर दोषी रिहा हुआ

भारत की सर्वोच्च अदालत के नकली ऑर्डर के आधार पर, शंकर ए को 13/11/2018 को सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। जांच के दौरान, दोषी कैदी की पत्नी से भी पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि उस समय के चीफ सुपरिटेंडेंट ने उनके पति को सेंट्रल जेल से रिहा कराने में भी मदद की थी और इसके लिए अधिकारी ने सेक्सुअल फेवर लिया, इन आरोपों की जांच चल रही है। मामले में दो आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चीफ सुपरिटेंडेंट ने जानकारी छिपाई

जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि जेल और सुधार सेवा विभाग के उस समय के चीफ सुपरिटेंडेंट, जो फिलहाल DIG के तौर पर काम कर रहे हैं, ने मामले के दौरान जांच में सहयोग करने में नाकाम रहे और उन्होंने मामले से जुड़ी जानकारी छिपाई। इसलिए, 04/10/2026 को उन्हें हिरासत में लिया गया, माननीय कोर्ट के सामने पेश किया गया और आगे की जांच के लिए पूछताछ के लिए 9 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में ले लिया गया। आगे की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक के संदिग्ध आतंकी कनेक्शन मामले में एक्शन, पुलिस ने विशाल मैत्रे को दबोचा; FIR में शहजाद भट्टी का नाम भी शामिल

कर्नाटक के मंगलुरु के पास MRPL परिसर के अंदर धमाका, आस-पास की इमारतें हिलीं, एक की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।