1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सलमान अली आगा की कप्तानी से छुट्टी, साहिबजादा फरहान बने नए T20 कप्तान, बाबर-शाहीन भी ड्रॉप

सलमान अली आगा की कप्तानी से छुट्टी, साहिबजादा फरहान बने नए T20 कप्तान, बाबर-शाहीन भी ड्रॉप

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 05, 2026 08:45 pm IST,  Updated : Oct 05, 2026 08:45 pm IST

PCB ने बड़ा कदम उठाते हुए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने सलमान अली आगा की जगह ली है। आगा को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है।

Sahibzada Farhan & Babar Azam- India TV Hindi
साहिबजादा फरहान & बाबर आजम Image Source : PTI

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 5 अक्टूबर को एक बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पाकिस्तान की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वह सलमान अली आगा की जगह लेंगे। उनकी कप्तानी में टीम एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। सलमान अली आगा को न केवल कप्तानी से हटाया गया है, बल्कि श्रीलंका के खिलाफ आने वाली सीरीज के लिए टीम से भी बाहर कर दिया गया है।

बाबर और शाहीन को टी20 टीम से किया गया है बाहर

बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ को पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, इन तीनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया है। बाबर और शाहीन का प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में हाल के दिनों में उतना अच्छा नहीं रहा है। इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर रखा गया। बोर्ड ने टी20 टीम में कुछ नए प्लेयर को मौका दिया है।

साहिबजादा फरहान की कप्तानी में टीम पहुंची थी एशियन गेम्स के फाइनल में

हाल ही में साहिबजादा फरहान की कप्तानी में पाकिस्तान टीम एशियन गेम्स के फाइनल तक पहुंची थी, जहां उन्हें भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भले ही तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया हो, लेकिन वह वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे। इसके अलावा, भारत के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल मैच में विकेट के पीछे खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज उस्मान खान को भी टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में नौ छक्के लगाकर पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे रजाउल्लाह को भी इन दोनों टीमों में शामिल किया गया है। यह पहली बार है जब उन्हें व्हाइट-बॉल की पाकिस्तान टीम में चुना गया है।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज का शेड्यूल

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के सभी मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज का पहला मुकाबला 9 अक्टूबर को होगा, जबकि दूसरा और तीसरा टी20 मैच 11 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। टी20 सीरीज के बाद, पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ मिलकर सात मैचों की वनडे ट्राई सीरीज खेलेगी। इस टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे, जिसके बाद बाकी बचे हुए मैच और फाइनल मुकाबला लाहौर में खेले जाएंगे।

टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मुहम्मद इमरान रंधावा, नसीम शाह, रजाउल्लाह, सईम अयूब, शादाब खान और सुफियान मोकिम

ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड: 16 सदस्यीय वनडे टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन नवाज, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नसीम शाह, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सईम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान और सुफियान मोकिम

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका मिलना मुश्किल, एशियन गेम्स मे भी नहीं बने रन

IND vs WI पहला T20I मैच टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE, समझ लीजिए पूरा तरीका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।