टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ये है टॉप 5 की लिस्ट
टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ये है टॉप 5 की लिस्ट
Written By: Pankaj Mishra@pankajplmishra
Published : Mar 11, 2026 12:43 pm IST, Updated : Mar 11, 2026 12:43 pm IST
Image Source : ap
टी20 विश्व कप 2026 का सीजन खत्म हो चुका है। इस बार भी कई नए नए कीर्तिमान बने। इस बीच आपको जरा उस लिस्ट पर एक नजर मारनी चाहिए, जिसमें हम आपको बता रहे हैं कि टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स किसने लगाए हैं। यहां आपको लिए टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट है।
Image Source : getty
टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। उन्होंने साल 2007 से लेकर 2021 तक टी20 विश्व खेला। इस दौरान 33 मैच खेलकर उन्होंने 63 सिक्स लगाए हैं। उनका ये रिकॉर्ड अभी तक टूटा नहीं है।
Image Source : ap
भारत के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में 47 मुकाबले खेलकर 50 सिक्स लगाए हैं। रोहित शर्मा ने साल 2007 से लेकर 2024 तक टी20 विश्व कप खेला है। वे खिलाड़ी और कप्तान के रूप में टी20 विश्व कप जीतने वाले चुनिंदा प्लेयर्स की लिस्ट में शुमार हैं।
Image Source : pti
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जॉस बटलर ने टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक 43 मैच खेलकर 45 छक्के लगाए हैं। जॉस ने अपना पहला टी20 विश्व कप 2012 में खेला था और तब से अब तक खेल रहे हैं। हालांकि इस साल उनका बल्ला खामोश रहा और ज्यादा रन नहीं बना सके।
Image Source : getty
डेविड वार्नर इस लिस्ट में नंबर तीन पर आते हैं। वार्नर ने टी20 विश्व कप में 41 मैच खेलकर 40 छक्के लगाए हैं। उन्होंने साल 2009 में पहला विश्व कप खेला था और साल 2024 में अपनी टीम के अहम मैंबर रहे। लेकिन अब वे तीनों फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं।
Image Source : pti
अफगानिस्तान के रहमानुल्ला गुरबाज अब इस लिस्ट में नंबर 5 पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में अब तक 20 मैच खेलकर ही 36 छक्के ठोक दिए हैं। गुरबाज ने साल 2021 में अपना पहला टी20 विश्व कप खेला था और तब से अब तक खेल रहे हैं। इस बार वे कुछ एक मैचों में अच्छी बल्लेबाजी करने में कामयाब रहे।