आलिया भट्ट ने 'क्यूटी' रणबीर कपूर को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर कीं अनसीन रोमांटिक फोटोज
आलिया भट्ट ने 'क्यूटी' रणबीर कपूर को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर कीं अनसीन रोमांटिक फोटोज
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ रोमांटिक और अनसीन फोटोज सोशल मीडियापर शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने रणबीर को 'क्यूटी' कहते हुए उन्हें बर्थडे विश किया।
Published : Sep 28, 2026 10:15 pm IST, Updated : Sep 28, 2026 11:34 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आज, 28 सितंबर को रणबीर कपूर का जन्मदिन है और इस मौके पर हर तरफ से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए रणबीर को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी और अब आलिया भट्ट ने भी कुछ अनसीन और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है।
2/7Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया ने रणबीर के साथ बिताए कुछ बिताए कुछ खास और अनमोल पलों की झलक साझा की है, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में रणबीर, आलिया की गोद में बैठे दिखे और दोनों एक-दूसरे की आंख में निहारते नजर आए।
3/7Image Source : Instagram/@aliaabhatt
वहीं एक तस्वीर में रणबीर की गोद में उनकी बेटी राहा को देखा जा सकता है। इस तस्वीर में आलिया ने राहा का चेहरा एक फूल के इमोजी के जरिए छुपा दिया है, लेकिन रणबीर बेटी को गोद में लिए बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
4/7Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया ने कुल छह तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके और रणबीर के डेटिंग के दिनों से लेकर अब तक की झलक देखने को मिल रही है। कपल की बाकी तस्वीरें उनके पेरेंटहुड के पलों और साथ में बिताई गई कई छुट्टियों की हैं।
5/7Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया ने ये रोमांटिक और अनसीन फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी' और इसी के साथ उन्होंने स्टार इमोजी भी बनाया है।
6/7Image Source : Instagram/@aliaabhatt
एक तस्वीर में रणबीर और आलिया कार में बैठकर साथ में सेल्फी के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। तस्वीरों पर रिएक्टर करते हुए कई ने कमेंट करते हुए रणबीर को बर्थडे विश किया तो कई ने प्यार बरसाया।
7/7Image Source : viral bhayani
वहीं आज अपने जन्मदिन पर रणबीर कपूर अपने नए घर की बालकनी में आए, जहां से उन्होंने अपने फैंस और पैपराज़ी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। आलिया भी बालकनी में आईं और फैंस का अभिवादन किया। इसके बाद वह अंदर चली गईं।