Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का पहला पोस्ट, बताया कैसे उतार-चढ़ावों से बिना डरे बढ़ें आगे

तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का पहला पोस्ट, बताया कैसे उतार-चढ़ावों से बिना डरे बढ़ें आगे

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Mar 12, 2026 09:13 pm IST, Updated : Mar 12, 2026 09:29 pm IST

हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया से तलाक के बाद अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है, जिसमें विपरीत परिस्थितियों से बिना डरे लड़ने की टिप्स दी गई है।

hansika motwanni- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@IHANSIKA हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया से तलाक के बाद अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। 'शाका लाका बूम बूम' की करुणा का किरदार निभाने वाली हंसिका और उनके पति ने अपनी शादी के चार साल बाद तलाक ले लिया है। बांद्रा फैमिली कोर्ट ने उन्हें आपसी सहमति से तलाक दे दिया है। हालांकि, अभी तक कपल ने अपने तलाक के बारे में कोई पब्लिक स्टेटमेंट नहीं दिया है। तलाक की खबर आने के बाद एक्ट्रेस ने अब गुरुवार, 12 मार्च को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट को फिर से शेयर किया।

हंसिका मोटवानी का तलाक के बाद मोटिवेशनल पोस्ट

हंसिका ने जो मोटिवेशनल पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। उसमें लिखा था, 'चढ़ती कला'। इसका मतलब पॉजिटिव और कठिन परिस्थितियों में मजबूती से खड़े रहना है। बता दें कि एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते समय इसे अपनी पर्सनल लाइफ से नहीं जोड़ा है। ऐसा लगाता है कि उन्हें यह मैसेज पसंद आया हो, इसलिए उन्होंने इसे साझा किया। वहीं, हंसिका मोटवानी का यह पोस्ट उनके तलाक के बाद सामने आया है।

hansika motwanni
Image Source : INSTAGRAM/@IHANSIKAहंसिका मोटवानी की इंस्टा स्टोरी

'चढ़ती कला' का मतलब क्या है?

बता दें कि 'चढ़ती कला' एक पंजाबी कहावत है, जिसका मतलब मुश्किल परिस्थितियों में बुलंद हौसले, सकारात्मकता और हर स्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखना। इसके जरिए एक्ट्रेस ने अपने फैंस को बताया की कैसे जिंदगी के उतार-चढ़ावों से बिना डरे हमें आगे बढ़ना चाहिए।

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया के तलाक की वजह?

कोर्ट की कार्रवाई के दौरान, यह पता चला कि हंसिका का केस वकील अदनान शेख ने लड़ा था। यह कपल, जो शुरू में खुशी-खुशी साथ में रह रहा था, धीरे-धीरे उनके बीच अनबन होने लगी। कपल के बीच छोटी-मोटी अनबन लड़ाई में बदलने लगी, जिससे उनके लिए साथ रहना मुश्किल हो गया था। आखिरकार, उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। 4 दिसंबर, 2022 को हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया ने शादी की थी। पिछले साल कपल के तलाक को लेकर खबरें सामने आई थीं, जब एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थीं।

ये भी पढे़ं-

साउथ की धांसू सस्पेंस थ्रिलर, कहानी देख उड़ जाएंगे दिमाग के परखच्चे, अब तीसरे पार्ट से फिर मचेगा तहलका

करीबी दोस्त के निधन से टूटे Amitabh Bachchan, जताया दुख, कहा- 'एक-एक करके सब जा रहे'

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement