1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Gochar 2026: 15 मार्च को गुरु की राशि में सूर्य-शनि का संयोग, ये 4 राशियां रहें बेहद सतर्क, बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

Surya Gochar 2026: 15 मार्च को गुरु की राशि में सूर्य-शनि का संयोग, ये 4 राशियां रहें बेहद सतर्क, बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Mar 12, 2026 02:16 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 02:16 pm IST

Surya Gochar 2026: 15 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ शनि के साथ युति बनेगी। ज्योतिष के अनुसार, इस ग्रह स्थिति का कुछ राशियों पर नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है, जिससे आर्थिक, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

सूर्य का मीन राशि में प्रवेश - India TV Hindi
सूर्य-शनि युति 4 राशियों के लिए बढ़ाएगी परेशानियां Image Source : PEXELS

Surya Gochar 2026, Surya Rashi Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व माना जाता है। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। ऐसा ही एक बड़ा गोचर आने वाले दिनों में होने जा रहा है। 15 मार्च को सूर्य देव गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शनि और शुक्र मौजूद हैं। यहां सूर्य और शनि की युति बनने जा रही है, जो कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। जानें कौन-सी राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। 

सूर्य का मीन राशि में गोचर

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 15 मार्च को देर रात लगभग 1 बजकर 8 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु की राशि में पहले से शनि और शुक्र विराजमान हैं। सूर्य और शनि का एक साथ होना कई बार चुनौती पूर्ण परिस्थितियां भी पैदा कर सकता है। इसके अलावा सूर्य और केतु की स्थिति के कारण विशेष योग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए सावधानी बरतने का संकेत देता है।

मेष राशि अनावश्यक खर्चों से बचें

सूर्य का यह गोचर मेष राशि के बारहवें भाव में होगा। इस दौरान खर्च बढ़ने की संभावना बन सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों पर भी खर्च हो सकता है। इस समय बेहतर होगा कि आप अपनी आर्थिक योजना पहले से बनाकर चलें और अनावश्यक खर्चों से बचें।

सिंह राशि के लिए चुनौती पूर्ण समय

सिंह राशि के स्वामी सूर्य आठवें भाव में गोचर करेंगे। साथ ही केतु के प्रभाव से स्थिति थोड़ी जटिल हो सकती है। इस समय सरकारी काम या कागजी मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। किसी भी प्रकार के आर्थिक निर्णय या बैंक से जुड़े काम करने से पहले सभी विवरण अच्छी तरह जांच लें।

तुला राशि वाले रखें धैर्य

तुला राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर होने से कामकाज में दबाव बढ़ सकता है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। इस दौरान रिश्तों में मतभेद या आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।

मीन राशि पर सबसे अधिक असर

सूर्य का गोचर मीन राशि में ही हो रहा है और यहां पहले से शनि मौजूद हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को रिश्तों और करियर से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतना जरूरी होगा। साथ ही परिवार और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना भी अहम रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  Budh Nakshtra Gochar 2026: 1 अप्रैल तक राहु के नक्षत्र में बुध, 3 राशि वालों को मिलेगा बंपर फायदा, होगी तगड़ी कमाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।