1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टेस्ट क्रिकेट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय

टेस्ट क्रिकेट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय

टेस्ट क्रिकेट में घर पर किसी भी खिलाड़ी के लिए अच्छा प्रदर्शन करना सबसे बड़ी चुनौती रहती है जहां उसके लिए खुद को साबित करना आसान नहीं होता है। ऐसे में हम आपको टेस्ट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Written By: Abhishek Pandey
Published : Aug 29, 2026 09:06 pm IST,  Updated : Aug 29, 2026 09:06 pm IST
टेस्ट क्रिकेट में अब तक एक से एक महान बल्लेबाज देखने को मिले हैं, जिनके बल्लेबाजी का डंका पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में बजा है। इसमें सिर्फ कुछ खिलाड़ी है ऐसे हैं घर पर बाहर दोनों जगह पर अपने बल्ले का कमाल दिखाने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में हम आपको टेस्ट क्रिकेट में अब तक घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AFP

इस लिस्ट में पहली पोजीशन पर महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार किए जाने वाले इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट का है जिनका घर पर बल्ले से काफी बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिलता है। जो रूट ने इंग्लैंड में अब तक कुल 89 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनको 156 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और उसमें उन्होंने 53.85 के औसत से 7594 रन बनाए हैं। रूट के बल्ले से 24 शतकीय और 35 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
2/6 Image Source : AFP

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में दूसरी पोजीशन पर है। पोंटिंग की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें उन्होंने टेस्ट में घर पर 92 मुकाबले खेले हैं और उसमें 154 पारियों में उनको बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। रिकी पोंटिंग ने इस दौरान 56.97 के औसत से 7578 रन बनाए हैं, जिसमें 23 शतकीय और 38 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे हैं।
3/6 Image Source : AFP

सर्वकालिक महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सचिन ने घरेलू सरजमीं पर कुल 94 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 153 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 52.67 के औसत से 7216 रन बनाए हैं। सचिन के बल्ले से घर पर 22 शतकीय और 32 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/6 Image Source : AFP

श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने महान खिलाड़ियों की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। श्रीलंका में घरेलू पिचों पर जयवर्धने का बल्ले से काफी बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 81 टेस्ट मैचों की 129 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 59.72 के औसत से 7167 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 23 शतकीय और 34 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
5/6 Image Source : AFP

वर्ल्ड क्रिकेट के महान ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल जैक कैलिस का साउथ अफ्रीका बल्ले से भी काफी कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है। कैलिस ने साउथ अफ्रीका में कुल 88 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 143 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 56.73 के औसत से 7035 रन बनाए हैं। कैलिस के बल्ले से इस दौरान 23 शतकीय और 34 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
6/6 Image Source : AFP

Advertisement