1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल में आई तबाही से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इंडिया टीवी ने जारी किया हेल्पलाइन ई-मेल, शेयर करें मिसिंग परिजनों की तस्वीरें

नेपाल में आई तबाही से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इंडिया टीवी ने जारी किया हेल्पलाइन ई-मेल, शेयर करें मिसिंग परिजनों की तस्वीरें

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 28, 2026 12:40 pm IST,  Updated : Aug 28, 2026 11:47 pm IST

नेपाल में आई तबाही से प्रभावित लोग इंडिया टीवी से ई मेल पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आपके करीबी नेपाल या तिब्बत में लापता हुए हैं तो उनकी तस्वीरें हमारे साथ शेयर करें, जिसे हम अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर करेंगे।

Nepal floods- India TV Hindi
नेपाल बाढ़ प्रभावितों के लिए इंडिया टीवी ने हेल्पलाइन जारी की है Image Source : INDIA TV

तिब्बत में ताल फटने के बाद नेपाल में आई भयावह बाढ़ सैकड़ों लोगों की जान ले चुकी है। अब तिब्बत में दोबारा ताल फटने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में तिब्बत और नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। लोगों की मदद कर रहे लोगों को घटना वाली जगह से एक किलोमीटर दूर जाने के लिए कहा गया है। भारत के हजारों लोग इस त्रासदी से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों लोग अभी भी नेपाल में फंसे हुए हैं या लापता हैं। कुछ लोगों के शव भी रेस्क्यू टीमों को मिले हैं।

नेपाल में आई तबाही से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इंडिया टीवी ने अलग ई-मेल आईडी जारी की है। आप nepalfloodshelpline@indiatvnews.com पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आपके करीबी या परिजन नेपाल या तिब्बत की यात्रा पर थे और इस बाढ़ में फंस गए हैं तो आप इंडिया टीवी के दिए गए ई-मेल आईडी पर फोटो शेयर कर सकते हैं। इन फोटोज को इंडिया टीवी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर करेगा। जिससे उन्हें ढूंढ़ने में मदद मिल सकती है। 

नेपाल में रेस्क्यू किए गए विदेशी नागरिकों की लिस्ट

नेपाल पुलिस ने लोगों को अलर्ट किया

नेपाल पुलिस ने लोगों को अलर्ट करते हुए एक्स पर लिखा, "जानकारी मिली है कि तिब्बत की तरफ पानी का डैम फिर से टूट गया है। इसलिए, बचाव और राहत काम में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों, बचावकर्मियों और आम लोगों से अनुरोध है कि वे तुरंत अलर्ट रहें और सुरक्षित जगहों पर चले जाएं या दूसरों को बताएं।" नेपाल के अधिकारियों ने उन विदेशी नागरिकों की लिस्ट भी जारी की है, जिन्हें रेस्क्यू किया जा चुका है। आप ऊपर दी गई लिस्ट में अपने करीबियों को ढूंढ़ सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत