Budh Nakshtra Gochar 2026: बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह बुध 1 अप्रैल तक शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। बुध की ये चाल कुछ राशि के लोगों को मालामाल कर देगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। नई नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। कुल मिलाकर आपके लिए बुध का नक्षत्र गोचर राजयोग जैसी स्थिति बनाएगा। चलिए जानते हैं इससे किन 3 राशि वालों का अच्छा समय शुरू होने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए ये गोचर बेहद शुभ साबित होने वाला है। कारोबार में खूब तरक्की मिलेगी। व्यापार बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्र में काम करने वाले इस गोचर से खूब लाभ कमाएंगे। नए कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर काफी लकी साबित होने वाला है। खासकर पढ़ाई से जुड़े लोगों को खूब लाभ मिलेगा। करियर से जुड़ी परेशानियां खत्म हो जायेंगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने और सैलरी बढ़ने के शुभ योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपके लिए 1 अप्रैल तक का समय शानदार रहेगा। अगर आप विदेश में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपका ये सपना पूरा हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों को आर्थिक मामलों में खूब लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो वो वापस मिल सकता है। पहले से किए गए निवेश भी खूब लाभ देंगे। जो लोग नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय काफी अनुकूल है। पार्टनरशिप के कार्यों में भी खूब फायदा होगा। नौकरी बदलने के लिए शुभ समय है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Shani Ki Sade Sati: क्या आप पर शनि साढ़े साती चल रही है? अगर हां, तो जानें कौन सा चरण चल रहा है