Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 75 हजार पाउंड से शुरू हुई बोली, 4.8 करोड़ पर जाकर थमी, 21 साल का अनकैप्ड प्लेयर बना ऑक्शन में सबसे महंगा

75 हजार पाउंड से शुरू हुई बोली, 4.8 करोड़ पर जाकर थमी, 21 साल का अनकैप्ड प्लेयर बना ऑक्शन में सबसे महंगा

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Mar 12, 2026 09:42 pm IST, Updated : Mar 12, 2026 10:20 pm IST

द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में 21 साल के अनकैप्ड प्लेयर ने सबको पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया। ऑक्शन में युवा खिलाड़ी 4 करोड़ से ज्यादा रुपये में खरीदा गया।

James Coles- India TV Hindi
Image Source : THE HUNDRED SCREENGRAB जेम्स कोल्स

James Coles most expensive in The Hundred Auction: इंग्लैंड की चर्चित 100 बॉल लीग द हंड्रेड के पहले ऑक्शन में एक 21 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी ने ऐसा कमाल किया कि बड़े-बड़े इंटरनेशनल सितारे भी पीछे रह गए। युवा इंग्लिश खिलाड़ी ने अपने पहले ही ऑक्शन में करोड़ों की कमाई कर इतिहास रच दिया। दरअसल, इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को लंदन स्पिरिट ने 3,90,000 पाउंड यानी करीब 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके साथ ही वह द हंड्रेड के पहले ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

बेस प्राइस से कई गुना रकम में बिके कोल्स

21 साल कोल्स के लिए ऑक्शन के दौरान 5 फ्रेंचाइजी के बीच जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिली। उनका बेस प्राइस 75,000 पाउंड था, लेकिन टीमों के बीच युवा प्लेयर को खरीदने की होड़ मच गई, जिससे बोली की रकम कई गुना बढ़ गई। शुरुआत में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, बर्मिंघम फीनिक्स और ट्रेंट रॉकेट्स जैसी टीमों ने बोली लगाई। बाद में सनराइजर्स लीड्स भी इस रेस में शामिल हो गई और बोली तेजी से बढ़ने लगी। अंत में लंदन स्पिरिट ने बाजी मारते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। कोल्स ने इस दौरान इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्हें वेल्स फायर ने 3,00,000 पाउंड यानी लगभग 3.7 करोड़ रुपये में खरीदा था।

पिछले साल मिली थी मामूली सैलरी

दिलचस्प बात यह है कि पिछले सीजन में कोल्स को द हंड्रेड में सिर्फ 31,000 पाउंड की सैलरी मिली थी, जब वह साउदर्न ब्रेव के लिए खेले थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों में उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को SA20 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई और इंग्लैंड लायंस के लिए पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ सीरीज में भी प्रभावित किया।

जेम्स कोल्स इंग्लैंड क्रिकेट के उभरे हुए सितारों में गिने जाते हैं। दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले और बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने वाले इस ऑलराउंडर ने महज 16 साल की उम्र में ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। साल 2022 में वह इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रहे। T20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 148 से ज्यादा है और वह बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं।

यह भी पढ़ें

टी20 विश्व कप 2026 के बाद कैसी है आईसीसी की रैंकिंग, अब सामने आई टीमों की पूरी तस्वीर

टीम इंडिया अब कब खेलेगी अगला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, सामने आ गई ये तारीख

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement