1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 विश्व कप 2026 के बाद कैसी है आईसीसी की रैंकिंग, अब सामने आई टीमों की पूरी तस्वीर

टी20 विश्व कप 2026 के बाद कैसी है आईसीसी की रैंकिंग, अब सामने आई टीमों की पूरी तस्वीर

 Published : Mar 12, 2026 12:01 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 12:01 pm IST

टी20 विश्व कप 2026 के बाद आईसीसी ने नई टीम रैंकिंग भी जारी कर दी है। इसमें भारतीय टीम पहले नंबर पर है। साथ ही दूसरी टीम से काफी अच्छी लीड भी बनी हुई है।

india cricket team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

टी20 विश्व कप 2026 के बाद आईसीसी की ओर से टी20 की टीम रैंकिंग भी जारी कर दी गई ​है। वैसे तो टी20 विश्व कप का फाइनल 8 मार्च को ही हो गया था, जिसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। इसके बाद अब जाकर आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी की है। इसका इंतजार किया जा रहा था। अच्छी बात ये है कि टी20 विश्व कप से पहले भी टीम इंडिया पहले नंबर पर थी और विश्व कप खत्म होने के बाद अभी भी पहले नंबर पर ही काबिज है। चलिए आपको बताते हैं कि ताजा और अपडेट रैंकिंग में क्या कुछ सामने आया है। 

सबसे ज्यादा रेटिंग के साथ भारतीय टीम आईसीसी टीम रैंकिंग में पहले नंबर पर

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के बाद पहली बार टीमों की रैंकिंग जारी की है। वैसे तो ये पहले ही आ जानी चाहिए थी, लेकिन टी20 जैसा बड़ा टूर्नामेंट था, इसलिए इसमें देरी लगी। आईसीसी ने जब प्लेयर्स की रैंकिंग जारी की, उसके साथ ही टीमों की रैंकिंग भी जारी कर दी है। इस बीच टीम इंडिया का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार है। भारतीय टीम विश्व कप से पहले भी पहले नंबर पर थी और अब भी वहीं पर है। टी20 विश्व कप के बाद आईसीसी ने जो रैंकिंग जारी की है, उसमें टीम इंडिया की रेटिंग 273 की है, जो दूसरे नंबर की टीम से काफी ज्यादा है। यानी उसके पहले नंबर की कुर्सी पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है।  

इंग्लैंड की टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर

भारतीय टीम की रेटिंग जहां 273 की है, वहीं दूसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड की रेटिंग 259 की है। इंग्लैंड की टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां से टीम इंडिया से मात मिली और टीम बाहर हो गई। इसके बाद भी टीम दूसरे नंबर पर ​बनी हुई है। हालांकि पहले और दूसरे नंबर की टीमों की रे​टिंग में फासला काफी ज्यादा है, जो जल्द कम होते हुए नजर नहीं आता। ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही जल्द ही टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हो, लेकिन टीम तीसरे नंबर पर है। उसकी रेटिंग 258 की है।

न्यूजीलैंड की टीम चौथे नंबर पर काबिज

इन टॉप 3 टीमों के बाद अगर आगे की बात करें तो टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड की टीम नंबर चार पर है। उसकी रेटिंग 250 की है। इस टीम ने भी विश्व कप के दौरन बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाबी हासिल की थी। हालांकि ​टीम खिताब से दूर रह गई। बात अगर नंबर 5 की टीम की करें तो साउथ अफ्रीका की टीम 244 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर बनी हुई है। इस टीम के लिए टी20 विश्व कप काफी अच्छा गया था। 

यह भी पढ़ें 

हार्दिक पांड्या पर टी20 वर्ल्ड कप जीत के दौरान लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज की गई

एमएस धोनी के कहने पर क्या युवराज सिंह की हुई थी टीम इंडिया से छुट्टी? पूर्व सेलेक्टर ने अब इस राज से उठाया पर्दा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल