Legends League Cricket 2026: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026 का 11 मार्च से आगाज हो चुका है। लीग के पहले मैच में इंडिया कैपटन्स ने मुंबई स्पार्टन्स को हराकर जीत से आगाज किया था। दूसरे मैच में रॉयल राइडर्स पंजाब और इंडिया टाइगर्स के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों ही टीमों का यह पहला मुकाबला था। रॉयल राइडर्स पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया टाइगर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब की टीम 9 विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। इंडिया टाइगर्स के पवन नेगी को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।
प्लेइंग 11
इंडिया टाइगर्स (प्लेइंग XI): तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), समित पटेल, मिलिंदा सिरिवर्दना, अमित पौनीकर (विकेटकीपर), पवन नेगी, जीवन मेंडिस, अकालंका गणेगामा, अबू नेचिम, सुमित सिंह, किर्क एडवर्ड्स, कुलदीप हुड्डा।
रॉयल राइडर्स पंजाब (प्लेइंग XI): मोहम्मद शहजाद (विकेट कीपर), फिल मस्टर्ड, असगर अफगान (कप्तान), समीउल्लाह शिनवारी, ऋषि धवन, थिसारा परेरा, चतुरंगा डी सिल्वा, फरमान अहमद, आफताब आलम, अनुरीत सिंह, सरुल कंवर।