1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल के रायगंज में CAPF की सबसे अधिक होगी तैनाती, दूसरे फेज में है चुनाव

बंगाल के रायगंज में CAPF की सबसे अधिक होगी तैनाती, दूसरे फेज में है चुनाव

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 21, 2024 02:16 pm IST,  Updated : Apr 21, 2024 02:24 pm IST

पश्चिम बंगाल की रायगंज लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। यहां 1,730 मतदान केंद्रों में से 418 बूथ अत्यधिक संवेदनशील हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के रायगंज लोकसभा क्षेत्र में भी दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी, जहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) कर्मियों की सबसे अधिक तैनाती होगी। उत्तरी दिनाजपुर जिले के तीन निर्वाचन क्षेत्र रायगंज, दार्जिलिंग और बालुरघाट हैं। 

111 कंपनियां की जाएंगी तैनात

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय के सूत्रों ने कहा, "इस समय सीएपीएफ की 303 कंपनियां पश्चिम बंगाल में हैं। इनमें से 272 कंपनियां तीन लोकसभा क्षेत्रों में तैनात की जाएंगी।" रिपोर्ट के मुताबिक, तीन लोकसभा क्षेत्रों में से एक रायगंज में सबसे ज्यादा 111 कंपनियां तैनात की जाएंगी। दार्जिलिंग में 88 और बालुरघाट में 73 कंपनियां तैनात की जाएंगी। रायगंज के लिए तैनात की जाने वाली 111 कंपनियों में से अधिकतम तैनाती इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए होगी। सूत्रों ने कहा, "रायगंज को विशेष जांच के दायरे में रखने के कई कारण हैं, जैसा कि चुनाव आयोग (ECI) ने 19 अप्रैल को पहले चरण में कूच बिहार के मामले में किया था।" 

सबसे अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र

पता चला है कि रायगंज के 1,730 मतदान केंद्रों में से 418 बूथ (24 प्रतिशत) अत्यधिक संवेदनशील हैं। यह आंकड़ा दार्जिलिंग की तुलना में अधिक है, जहां 20 प्रतिशत बूथ अतिरिक्त संवेदनशील हैं। बालुरघाट के मामले में यह आंकड़ा 19 प्रतिशत है। पहले फेज में 100 प्रतिशत मतदान केंद्रों को वेब-कास्टिंग के तहत कवर किया गया था और दूसरे चरण में भी इसी तरह का पालन किया जाएगा। इस वेब-कास्टिंग के जरिए सीईओ कार्यालय के अधिकारी सीधे अपने कंट्रोल रूम से मतदान केंद्रों के घटनाक्रम पर नजर रख सकेंगे। (IANS)

ये भी पढे़ं- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।