बिहार सरकार ने सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित किया है। पहली बार मंत्री बने नेताओं को नए आवास दिए गए हैं, जबकि जो नेता मौजूदा सरकार में दोबारा मंत्री बने हैं। उनके पुराने आवास का आवंटन बरकरार रखा गया है।
निशांत कुमार को मिला 2 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास
सरकार की ओर से जारी आवंटन सूची के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को 2, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है। वहीं, मंत्री नंदकिशोर राम को 21 हार्डिंग रोड स्थित बंगला आवंटित किया गया है।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को मिला 13 हार्डिंग रोड स्थित बंगला
इसके साथ ही पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र को 12 हार्डिंग रोड का सरकारी आवास मिला है। मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को गर्दनीबाग स्थित डुप्लेक्स बंगला संख्या 13/20 आवंटित किया गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को 13 हार्डिंग रोड स्थित बंगला दिया गया है।
सम्राट सरकार में 32 मंत्री
बता दें कि पिछले दिनों एनडीए के 32 नेताओं ने राज्य के मंत्रिमंडल में फेरबदल के तहत मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें भाजपा के 15 नेता, जेडीयू के 13 नेता, एलजेपी (RV) के 2 नेता और एचएएम और आरएलएम से 1-1 नेता शामिल हैं।
निशांत कुमार के पास स्वास्थ्य मंत्रालय
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मंत्रिमंडल में शामिल होने के इच्छुक नहीं थे। उन्हें भी मंत्री बना दिया गया है। बिहार सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी सीएम
मालूम हो कि नीतीश कुमार के पद छोड़ने के बाद भाजपा के सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने। जेडीयू कोटे के तहत विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
ये भी पढ़ें:
बंगाल में नई सरकार बनने के बाद अब मंत्रियों के विभाग का हुआ ऐलान, जानिए किसे कौन सा मिला मंत्रालय?
असम में हिमंत बिस्वा सरमा कब लेंगे सीएम पद की शपथ? सामने आई तारीख और टाइमिंग