पटना: अगर आप बिहार में रहते हैं और किसी वजह से परेशान हैं। लोकल पुलिस, प्रशासन और अधिकारी भी आपकी मदद नहीं कर रहे हैं तो आप उसके निपटारे के लिए सीधे अपने मुख्यमंत्री यानी नीतीश कुमार से भी शिकायत कर सकते हैं। आम जनता का अब सीएम नीतीश कुमार तक अपनी शिकायतें पहुंचाना आसान है। बिहार सरकार ने ऐसे कई ऑफिशियल माध्यम एक्टिव किए हैं, जिनकी मदद से लोग अपनी समस्याओं को बिना किसी बिचौलिये के सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा सकते हैं। इस आर्टिकल में जानिए कि अगर आपको कोई परेशानी है तो आप इसकी शिकायत सीधे बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक कैसे भेज सकते हैं।
बिहार के सीएम तक सीधे पहुंचेगी आपकी शिकायत
बिहार सरकार के अनुसार, आम नागरिक अब अपनी शिकायतें, हेल्पलाइन नंबरों, लोक संवाद पोर्टल और ऑफिशियल ईमेल के जरिए सीएम नीतीश कुमार के दफ्तर तक पहुंचा सकते हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय ने साफ किया है कि सभी शिकायतें लीगल तरीके से संबंधित डिपार्टमेंट तक भेजी जाएंगी और उनके समाधान की ट्रैकिंग भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री सचिवालय का पता और फोन नंबर
अगर आपको कोई शिकायत है तो अपनी लिखित शिकायतें सीधे इस पते पर भेज सकते हैं। बिहार में मुख्यमंत्री कार्यालय का पता है- मुख्यमंत्री सचिवालय, 4, देशरत्न मार्ग, पटना-800001. साथ ही, शिकायत दर्ज करवाने के लिए कई फोन नंबर भी हैं- 0612-2215601, 2217289, 2205911, 2215066, 2215047, 2211324, इन्हें आप नोट कर सकते हैं। ये सभी नंबर मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हुए हैं। यहां दर्ज की गई सभी शिकायतें आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जाती हैं।
''लोक संवाद'' पोर्टल पर करें ऑनलाइन शिकायत
डिजिटल मीडियम का इस्तेमाल करते हुए भी आप बिहार सरकार से अपनी शिकायत कर सकते हैं। आप लोक संवाद पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। बिहार के निवासी इस वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं- loksamvad.bihar.gov.in इस पोर्टल पर आप अपनी शिकायत को ट्रैक भी कर सकते हैं।
ईमेल के जरिए CM दफ्तर भेजें अपनी शिकायत
बिहार के मुख्यमंत्री तक आप अपनी बात लिखित रूप में पहुंचाने के लिए CM बिहार के आधिकारिक ईमेल का इस्तेमाल कर सकते हैं- [cmbihar@nic.in] इस ईमेल पर भेजी गई सभी शिकायतें सीधे सचिवालय सिस्टम में दर्ज की हो जाती हैं। बिहार सरकार का दावा है कि इन सभी व्यवस्थाओं का मकसद लोगों की शिकायतों का “सीधे, पारदर्शी और तेज निपटारा” करवाना है, ताकि किसी भी लेवल पर शिकायतें पेंडिंग ना रहें।
ये भी पढ़ें-
'राजनीति में सफलता केवल भाषणों से नहीं, बल्कि...', बागी हुए उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के विधायक!
कौन हो सकता है यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष? सामने आया ये नाम, केंद्रीय नेतृत्व की भी है पहली पसंद