1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कौन हो सकता है यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष? सामने आया ये नाम, केंद्रीय नेतृत्व की भी है पहली पसंद

कौन हो सकता है यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष? सामने आया ये नाम, केंद्रीय नेतृत्व की भी है पहली पसंद

 Reported By: Vishal Singh, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 12, 2025 02:23 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 02:32 pm IST

उत्तर प्रदेश में नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में एक नाम सामने आया है, जो चर्चा में सबसे आगे है। ये नाम ओबीसी वर्ग यानी कुर्मी समुदाया से आता है।

पंकज चौधरी- India TV Hindi
पंकज चौधरी Image Source : SANSAD TV

उत्तर प्रदेश में नए बीजेपी अध्यक्ष के नाम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से महाराजगंज से भाजपा सांसद पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं। ओबीसी वर्ग में कुर्मी बिरादरी से पंकज चौधरी आते हैं। इस रेस में सबसे आगे केंद्रिय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ही चल रहे हैं।

पंकज चौधरी केंद्रीय नेतृत्व की भी पसंद बने हुए हैं। यूपी के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शनिवार को लखनऊ में नामांकन होगा। परसो इसकी घोषणा की जाएगी। हालांकि, औपचारिक ऐलान बाकी है। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष के लिए सबसे प्रबलत दावेदार में पंकज चौधरी का ही नाम चल रहा है।

पंचायत और विधानसभा चुनाव के लिए है महत्वपूर्ण

बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपी में बीजेपी का नए प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना 2026 के पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है। 

अभी भूपेंद्र सिंह चौधरी हैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि वर्तमान में यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी हैं। उनका कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त हो चुका था, जिसके बाद से पद खाली पड़ा हुआ है। हालांकि, आधिकारिक रूप से उन्हें ही वर्तमान अध्यक्ष माना जा रहा है, जब तक यूपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष नहीं मिल जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत