A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. लव मैरेज के दो साल बाद पति ने रख दी अजीब डिमांड, पूरा नहीं करने पर घर से निकाला

लव मैरेज के दो साल बाद पति ने रख दी अजीब डिमांड, पूरा नहीं करने पर घर से निकाला

बिहार के मुजफ्फरपुर में पति की हरकतों से परेशान होकर पत्नी थाने पहुंच गई। पत्नी का आरोप है कि उसका पति उस पर ऑर्केस्ट्रा में काम करने का दबाव बनाता है और पैसों की मांग करता है।

पति ने ऑर्केस्ट्रा में काम करके पैसे लाने की रखी डिमांड।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पति ने ऑर्केस्ट्रा में काम करके पैसे लाने की रखी डिमांड।

मुजफ्फरपुर: जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर जबरन ऑर्केस्ट्रा में नाचने और पैसा कमाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। महिला ने पति पर आरोप लगाया कि पहले उसने लव मैरिज की और अब वो पैसा मांग रहा है और ऑर्केस्ट्रा में काम करने का दवाब बना रहा है। महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट भी करता है। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दो साल पहले हुई थी लव मैरिज

पीड़ित महिला की मानें तो उसने सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के माधोपुर के रहने वाले शख्स से दो साल पहले लव मैरिज की थी। शुरुआती एक साल तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन अब पति पैसे के लिए दवाब बना रहा है। वह उसे ऑर्केस्ट्रा में काम करने को कह रहा है और ऐसा करने से मना करने पर घर से निकाल दिया। महिला थानाध्यक्ष अदिति कुमार को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि उसके मामा का घर माधोपुर में है। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई और पांच साल तक अफेयर चला। बाद में दोनों भागकर दिल्ली चले गए और मंदिर में साल 2022 में प्रेम विवाह किया।

भैसुर के ऑर्केस्ट्रा में काम करने का दबाव

महिला ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की। उसका पति उसे लेकर ससुराल आया तो सभी ने उसे स्वीकार भी कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के ढाई साल बाद पति उसके साथ मारपीट करने लगा और घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला थाने पहुंची। पीड़िता के मुताबिक उसका पति कहता कि उसके बड़े भाई के ऑर्केस्ट्रा में जाकर डांस करे और पैसा कमा कर मुझे दे तभी वह उसे घर में रहने देगा। उसने तीन महीने के बच्चे का अबॉर्शन भी करवा दिया। उसके भैसुर और ससुर भी उसे धमकी दे रहे हैं। वहीं महिलाध्यक्ष अदिति कुमारी ने बताया कि आवेदन मिला है, जिसके बाद पति को थाने बुलाया गया है। उसे समझाया जाएगा, इसके बाद भी अगर पत्नी को रखने के लिए तैयार नहीं होता है तो विधि सम्मत करवाई की जाएगी। (इनपुट- संजीव कुमार)

यह भी पढ़ें-

Swiggy से मंगाया खाना, निकला कॉकरोच; अस्पताल में भर्ती शख्स ने होटल पर लगाए आरोप

प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी, मां ने भी दी सहमति; बाप-बेटे ने मिलकर की दोनों की हत्या