A
Hindi News बिहार बिहार में आज एक और सीनियर IPS अधिकारी की पॉलिटिक्स में एंट्री, मोहम्मद नुरुल होदा इस पार्टी में होंगे शामिल

बिहार में आज एक और सीनियर IPS अधिकारी की पॉलिटिक्स में एंट्री, मोहम्मद नुरुल होदा इस पार्टी में होंगे शामिल

RPF में IG रैंक के अधिकारी रहे नुरुल होदा आज विकासशील इंसान पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हें पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी सदस्यता ग्रहण कराएंगे।

RPF में IG रैंक के अधिकारी रहे नुरुल होदा- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA RPF में IG रैंक के अधिकारी रहे नुरुल होदा

पटनाः बिहार की राजनीति में आज एक और आईपीएस अधिकारी की राजनीति में एंट्री होने जा रही है। वफ्त बिल के विरोध में पिछले दिनों इस्तीफा देने वाले 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे नुरुल होदा आज 'विकासशील इंसान पार्टी' का दामन थामने जा रहे हैं। नुरुल होदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। RPF में IG स्तर के अधिकारी रहे नुरुल होदा वक्फ कानून के विरोध में हैं। वह बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं।

नुरुल होदा ने आईपीएस से दिया था इस्तीफा

इनसे कुछ दिन पहले आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने 'हिंद सेना' नाम से पॉलिटिकल पार्टी बनाई और राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया था। अब नुरुल होदा ने आईपीएस से इस्तीफा देकर राजनीति में उतरने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव में वीआईपी के टिकट से सीतामढ़ी जिले की किसी एक सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं। बता दें कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वीआईपी इंडिया गठबंधन का घटक दल है। 

कौन हैं नुरुल होदा? 

मो. नुरुल होदा बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। वह 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। होदा ने आरपीएफ में आईजी रैंक के अधिकारी के तौर पर काम किया है। उन्होंने बिहार विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डिग्री और दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री हासिल की है। होदा को हिंदी के साथ ही अंग्रेजी, उर्दू, फारदी और अरबी भाषा का भी ज्ञान है। वह सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेते रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मो. नुरुल होदा ने रेलवे सुरक्षा आयुक्त के तौर पर धनबाद और आसनसोल में काम किया है। इन्होंने वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त (दिल्ली मंडल), उप महानिरीक्षक (रेल अपराध) और महानिरीक्षक रेलवे जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। होदा को दो बार विशिष्ट सेवा पदक और दो बार महानिदेशक चक्र से सम्मानित किया जा चुका है।