1. Hindi News
  2. बिहार
  3. JDU प्रत्याशी नीरज कुमार को आया हार्ट अटैक, पटना मेदांता के ICU में किया भर्ती, पटना स्नातक सीट से हैं प्रत्याशी

JDU प्रत्याशी नीरज कुमार को आया हार्ट अटैक, पटना मेदांता के ICU में किया भर्ती, पटना स्नातक सीट से हैं प्रत्याशी

पटना स्नातक सीट से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद मेदांता के ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रही है।

नीरज कुमार, JDU प्रत्याशी- India TV Hindi
Image Source : PIC: ANI नीरज कुमार, JDU प्रत्याशी

बिहार में पटना स्नातक सीट से जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार को हार्ट अटैक आने के बाद मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। नीरज कुमार हार्ट के मरीज रहे हैं और देर रात सोमवार को उन्हें एक बार फिर दिल से जुड़ी समस्या होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। नीरज कुमार तीन बार विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं।  

JDU के प्रत्याशी नीरज कुमार को आया हार्ट अटैक

आपको बता दें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नीरज कुमार का पार्टी विधायक अनंत सिंह से विवाद चल रहा है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि 'मैं डरने वाला नहीं, अड़ने वाला हूं'। इन दिनों जेडीयू के भीतर राजनीतिक खींचतान सामने आ रही है। पार्टी के विधायक अनंत सिंह इस चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी डॉक्टर अनुज सिंह के पक्ष में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वह कई बार नीरज कुमार को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं।

नीरज सिंह और विधायक अनंत सिंह में टकराव

इधर, नीरज कुमार ने भी सीधे नाम लेने से बचते हुए अपने बयानों के जरिए अनंत सिंह पर निशाना साधा है। दोनों नेताओं के बीच बढ़ती तल्खी के पीछे लंबे समय से चली आ रही राजनीति और विधानसभा चुनाव के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार किए जाने को लेकर पैदा हुई नाराजगी को अहम वजह माना जा रहा है।

तीन बार विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं नीरज सिंह  

दोनों के बीच मतभेद दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने विवाद सुलझाने की कोशिश भी की थी। हालांकि, उनकी पहल के बावजूद अनंत सिंह का रुख नहीं बदला। उन्होंने नीरज कुमार के समर्थन में खड़े होने के बजाय जन सुराज उम्मीदवार डॉक्टर अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार जारी रखने का रास्ता चुना।