A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 2020 की तुलना में दोगुना हुआ JDU का विक्ट्री मार्जिन औसत, नीतीश की इन नीतियों ने किया कमाल

2020 की तुलना में दोगुना हुआ JDU का विक्ट्री मार्जिन औसत, नीतीश की इन नीतियों ने किया कमाल

2020 में जेडीयू का औसत विक्ट्री मार्जिन 12,300 वोट था, जो 2025 में बढ़कर 23,650 वोट हो गया। इस बीच जेडीयू की सीटें भी 43 से बढ़कर 85 हो गईं।

Nitish Kumar- India TV Hindi
Image Source : PTI नीतीश कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की जीत पहले से तय नजर आ रही थी। सभी एग्जिट पोल में भी एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही गई थी, लेकिन जब असली नतीजे सामने आए तो सभी हैरान रह गए। एनडीए ने 2010 के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 202 सीटें जीत लीं। इस दौरान बीजेपी के खाते में 89, जेडीयू के खाते में 85 और चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में 19 सीटें गईं। हम ने पांच और आरएलएम ने चार सीटें जीतीं। 

एनडीए की इस बंपर जीत में सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी की रहीं, लेकिन जीत के महानायक नीतीश कुमार थे। पूरा चुनाव उन्हीं के चेहरे पर लड़ा गया। माना जा रहा था कि दो दशक से मुख्यमंत्री होने के चलते नीतीश के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी होगी। रिकॉर्ड वोट पड़े तो कई लोगों ने माना कि सरकार से नाराज लोगों ने मतदान किया है, लेकिन जब नतीजे आए तो हकीकत सबके सामने थी। नीतीश का गठबंधन प्रचंढ बहुमत से जीता। उनकी पार्टी भी पिछले चुनाव की तुलना में दोगुनी सीटें ले आई। जीत का मार्जिन भी दोगुना हो गया।

कितना बढ़ा बीजेपी की जीत का मार्जिन

बिहार चुनाव में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिसमें औसत (20,940 वोट) और मीडियन (18,510 वोट) जीत के मार्जिन से राज्य में नया रिकॉर्ड बनाया। यह 2015 के रिकॉर्ड से बेहतर है। जेडीयू सीटें 43 से बढ़कर 85 पहुंच गईं। वहीं, औसत मार्जिन 12,300 से 23,620 वोट और मीडियन 10,440 से 22,550 वोट हो गया। एनडीए की कुल 202 सीटों में 15 सीटों पर 50,000 से अधिक मार्जिन रहा।

जेडीयू ने किया कमाल

जेडीयू ने खासकर सीमांचल और मगध क्षेत्रों में एनडीए की जीत को मजबूत किया। सबसे बड़ी जीत जेडीयू के कलाधर प्रसाद मंडल को मिली। उन्होंने रूपौली (पूर्णिया) से 73,572 वोटों से जीत हासिल की। वहीं, विपक्ष में सबसे बड़ी जीत आरजेडी के शंकर प्रसाद को मिली। उन्होंने परू (सारण) में 28,827 वोटों से जीत हासिल की। यह 63वीं बड़ी जीत रही।

2020 की तुलना में मार्जिन बढ़ा

2020 की तुलना में एनडीए का औसत मार्जिन काफी ज्यादा होगा। बीजेपी की जीत का औसत मार्जिन 19,360 से बढ़कर 23,000 वोट हो गया। वहीं, लोजपा(आरवी) का वोट प्रतिशत 333 से बढ़कर 20,930 वोट हो गया।

एनडीए और विपक्ष का प्रदर्शन

पार्टी सीटें जीत का औसत अंतर 2020 से तुलना
बीजेपी
89
23,000
+19,360
जेडीयू
85
23,620
+12,300
लोजपा(आरवी)
19/28
20,930
+20,597
आरजेडी
25
10,190
-16,360
कांग्रेस
6
7,200
-13,550
एआईएमआईएम
5
29,350
-31,530

यह भी पढ़ें-

बिहार की छोटी पार्टियों का हाल, पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार कैसा रहा प्रदर्शन; चिराग को सबसे ज्यादा फायदा

Bihar Election Results 2025: वर्ष 2020 के चुनाव की तुलना में किसे सबसे ज्यादा फायदा, किसे सबसे ज्यादा नुकसान?