A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. संघ के प्रथम कार सेवक 'कामेश्वर चौपाल' का निधन, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रखी थी पहली ईंट

संघ के प्रथम कार सेवक 'कामेश्वर चौपाल' का निधन, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रखी थी पहली ईंट

कामेश्वर चौपाल बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले थे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर इन्होंने पहली ईंट रखी थी। संघ ने इन्हें पहला कार सेवक का दर्ज भी दिया था।

कामेश्वर चौपाल का निधन- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO कामेश्वर चौपाल का निधन

कामेश्वर चौपाल का दिल्ली में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा था। अगस्त 2024 को इसी अस्पताल में किडनी का ट्रांसप्लांट कराया गया था। 

प्रथम कार सेवक का मिला था दर्जा

कामेश्वर चौपाल बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले थे। वह राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और पूर्व विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। कामेश्वर ने राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। राष्ट्रीय स्वंय सेवक (RSS) ने प्रथम कार सेवक का दर्जा भी दिया था।

बिहार बीजेपी ने जताया गहरा दुख

कामेश्वर चौपाल के निधन पर भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए बिहार बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कामेश्वर चौपाल राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थाई सदस्य, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे थे।

सम्पूर्ण जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगाया

इसके साथ ही कहा कि कामेश्वर चौपाल का निधन सामाजिक क्षति है। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित किया। मां भारती के सच्चे लाल थें। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।।