आज पटना कोचिंग फायरिंग मामले में सबकी नजर कोर्ट की कार्यवाही पर बनी हुई। फैजल खान उर्फ खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पटना सिविल कोर्ट में दायर की गई है। खान सर के वकील ने ये याचिका दायर की है। अग्रिम जमानत याचिका पर कल सुनवाई होनी है। इसके अलावा रौशन सर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई कोर्ट में हो रही है।
खान सर की गिरफ्तारी की मांग
देखना होगा कि रौशन सर बाहर आएंगे या अभी उन्हें जेल में ही रहना होगा। वहीं, खान सर के दो सुरक्षाकर्मियों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हो रही है। हालांकि, रौशन सर के छात्रों ने आज प्रदर्शन की कॉल दी है। उनकी मांग है कि खान सर को गिरफ्तार किया जाए और रौशन सर बाहर आएं।
आर्म्स एक्ट के तहत हुई FIR
गोलीकांड मामले में खान सर पर FIR दर्ज है। वो भी हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर हुई है। खान सर फरार हैं, इसलिए गिरफ्तारी का खतरा तो बना ही हुआ है। तीसरा खतरा खान ग्लोबल सेंटर के सील होने का मंडरा रहा है।
- आर्म्स एक्ट के तहत गोलीकांड में FIR दर्ज
- गिरफ्तारी का खतरा
- कोचिंग सेंटर हो सकता है सील
सरेंडर करने को तैयार नहीं खान सर
यानि कुल मिलाकर खान सर बुरे फंसे हैं। इसलिए तीन दिन से फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है लेकिन खान सर हैं कि सरेंडर करने को तैयार नहीं हैं। हालांकि आज उम्मीद है कि तीन दिन से फरार खान सर सबके सामने आएंगे। कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे और मामले पर अपना पक्ष रखेंगे।
अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं खान सर