A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: पटना में खान सर की कोचिंग में लगी आग, बिल्डिंग में मौजूद फायर सिस्टम ने तुरंत पाया काबू

VIDEO: पटना में खान सर की कोचिंग में लगी आग, बिल्डिंग में मौजूद फायर सिस्टम ने तुरंत पाया काबू

Khan Sir उर्फ फैजल खान की पटना वाली कोचिंग में आग लग गई। गनीमत रही कि फायर सेफ्टी सिस्टम ने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया।

पटना में खान सर की...- India TV Hindi
Image Source : ANI/REPORTERS INPUT पटना में खान सर की कोचिंग में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी।

बिहार के पटना में चर्चित टीचर और यूट्यूबर Khan Sir उर्फ फैजल खान के कोचिंग संस्थान में आज (गुरुवार को) शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की घटना हो गई। गनीमत रही कि कोचिंग की बिल्डिंग में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम ने वक्त रहते अपना काम करना शुरू कर दिया, जिससे आग पर शुरुआती लेवल पर ही कंट्रोल कर लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

फायर सेफ्टी सिस्टम ने वक्त रहते बुझा दी आग

जानकारी के अनुसार, कोचिंग संस्थान के एक भाग में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद धुआं उठा और आग लग गई। घटना के वक्त कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग में स्टूडेंट और स्टाफ मौजूद था। आग लगते ही बिल्डिंग में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम एक्टिव हो गए और आग पर काबू पाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसकी वजह से आग फैलने से पहले ही अपने आप रुक गई।

आग लगते ही बिल्डिंग से बाहर निकाले गए स्टूडेंट

चश्मदीदों के मुताबिक, आग लगने के बाद कुछ देर के लिए खान सर की कोचिंग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि कोचिंग संस्थान के कर्मियों ने तुरंत स्टूडेंट्स को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला और हालात को कंट्रोल करने की कोशिश की। फायर सिस्टम के प्रभावी ढंग से काम करने की वजह से आग कुछ ही देर में बुझा ली गई। आग लगने के बाद का कोचिंग के बाहर का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण

इस अग्निकांड की खबर मिलते ही पटना का लोकल प्रशासन मौके पर पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अधिकारियों की तरफ से विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की भी पड़ताल की जा सकती है ताकि फ्यूचर में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों।

खान सर का स्टाफ आग वाला सच क्यों छिपाना चाह रहा था? 

खान कोचिंग के कुछ स्टाफ ने आग का वीडियो उनकी कोचिंग का नहीं होने, यहां आग नहीं लगने, झूठी बात होने की बात कहकर मामले को छिपाने की कोशिश की। लेकिन वहां पहुंचे एक सब इंस्पेक्टर और खान कोचिंग के गार्ड ने सच बता दिया। सब इंस्पेक्टर ने कहा कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी और अपने सीनियर अधिकारी को मैंने बता दिया है।

फोटो स्टेट की दुकान चलाने वाले ने भी कबूली आग की बात

कोचिंग कैंपस में फोटो स्टेट मशीन की दुकान चलाने वाले ने कैमरा के सामने नहीं आने की शर्त पर बताया कि उसने खुद वीडियो बनाया, फायर वालों को फोन भी किया। उसने एक वीडियो भी दिया जिसमें काफी धुआं दिख रहा है।

खान सर के कोचिंग को कई बार मिल चुका है नोटिस

दरअसल, खान सर के कोचिंग को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। दो बार नोटिस दिए जाने के बाद भी खान सर ने अपने कोचिंग में फायर सेफ्टी के इंतजाम पूरे नहीं किए हैं। इसलिए इस खबर को छिपाने में खान सर के लोग लगे हुए थे।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज मे खान सर की कोचिंग को किया गया सील, लखनऊ अग्निकांड के बाद PDA का एक्शन