A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नवरात्रि के पहले दिन दरभंगा में बवाल, दुर्गा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर छत से फेंके पत्थर; सामने आया VIDEO

नवरात्रि के पहले दिन दरभंगा में बवाल, दुर्गा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर छत से फेंके पत्थर; सामने आया VIDEO

दरभंगा में कलश स्थापना कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर अचानक एक घर की छत से पथराव होने के बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। नवरात्रि के पहले दिन हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

darbhanga stone pelting- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दरभंगा में श्रद्धालुओं पर पथराव।

बिहार के दरभंगा जिले में दुर्गा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर मुस्लिम समुदाय द्वारा पथराव करने के बाद बवाल हो गया। जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव में दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना कर श्रद्धालु घर लौट रहे थे। इस दौरान अचानक एक घर की छत से पथराव होने लगा। इसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात हो गए।  

घर की छत पर जमा हुए लोग कर रहे थे पथराव

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक घर की छत से कई लोग पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। महिला श्रद्धालुओं के बीच गिरे पत्थरों से अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागकर जान बचाने लगे। गांव के लोगों ने देखा कि एक घर की छत पर जमा हुए कुछ लोग पथराव कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मोहम्मद अलाउद्दीन की छत से पत्थर फेंकने का आरोप लग रहे हैं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है लेकिन दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।

देखें वीडियो-

क्यों हुआ विवाद?

विवाद का मुख्य कारण बताया जा रहा है कि कलश यात्रा जिस सड़क से जा रहा थी, उसी सड़क पर आवारा मुर्गा-मुर्गी भीड़ के कारण डरकर इधर-उधर भागने लगे। मुर्गा-मुर्गी का डरकर इधर उधर भागना ही घटना का कारण बना। मुस्लिम लोगों का कहना था कि पक्षी को क्यों हड़काया गया और इसी बात को लेकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। यादव बहुल क्षेत्र केवटगामा में तुरंत तनाव फैल गया। इससे पहले कि मामला ज्यादा बढ़ पाता, तुरंत कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल मामला अभी शांत है। दोषियों को पुलिस चिन्हित कर रही है।

(रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार)

यह भी पढ़ें-

'दो बार गलती हो गई जो उधर चले गए, अब ऐसा कभी नहीं होगा', अमित शाह के सामने फिर बोले नीतीश कुमार