1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बांकीपुर उपचुनाव में 'लालू प्रसाद यादव' और 'नीतीश कुमार' भी लड़े चुनाव, NOTA से भी कम वोट मिले

बांकीपुर उपचुनाव में 'लालू प्रसाद यादव' और 'नीतीश कुमार' भी लड़े चुनाव, NOTA से भी कम वोट मिले

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 'लालू प्रसाद यादव' और 'नीतीश कुमार' ने भी चुनाव लड़ा। हालांकि, इन दोनों ही उम्मीदवारों को NOTA से भी कम वोट मिले हैं।

बांकीपुर के चुनावी मैदान में 'लालू प्रसाद यादव' और 'नीतीश कुमार'।- India TV Hindi
Image Source : ECI बांकीपुर के चुनावी मैदान में 'लालू प्रसाद यादव' और 'नीतीश कुमार'।

पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा घोषित हो गया है। इस चुनाव में बीजेपी, आरजेडी और आरजेडी समेत कई निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। बांकीपुर सीट पर कुल 31 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इन उम्मीदवारों में 'लालू प्रसाद यादव' और 'नीतीश कुमार' का नाम खूब चर्च में रहा। ये दोनों ही नेता बांकीपुर सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। इनमें 'लालू प्रसाद यादव' को 81 वोट मिले हैं, जबकि 'नीतीश कुमार' को 149 वोट मिले हैं, जो कि NOTA से भी कम है। बता दें कि NOTA पर 646 वोट पड़ हैं।

बांकीपुर से जीते PK, बीजेपी हारी 

बता दें कि बांकीपुर में सभी 32 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने यहां से बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी की पारंपरिक सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है। प्रशांत किशोर को 64151 वोट मिले, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 44827 वोट प्राप्त हुए। प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को 19324 वोटों से शिकस्त दी है। वहीं, यहां से तीसरे नंबर पर आरजेडी की उम्मीदवार रेखा कुमारी रहीं, जिन्हें 14273 वोट मिले हैं।

नतीजे आने से पहले तक इस सीट पर बीजेपी, जन सुराज और आरजेडी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन अब समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। यहां से प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज कर ली है। इस बार के चुनाव में जन सुराज ने बड़ा उलटफेर किया है।

यहां देखें बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना का अपडेट

नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद हुआ उपचुनाव

यह उपचुनाव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद हुआ है, जिन्होंने अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट छोड़ दी थी। बीजेपी ने युवा विंग के कम चर्चित नेता नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा। वहीं आरजेडी की रेखा गुप्ता, जो 2025 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के नितिन नवीन से 50,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार गई थीं, उन्हें उनकी पार्टी ने फिर से मैदान में उतारा है। इससे पहले, 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में बांकीपुर सीट पर 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले विधानसभा चुनावों में दर्ज 41.45 प्रतिशत से 7 प्रतिशत से अधिक कम है। 

यह भी पढ़ें-

"होइहि सोइ जो राम रचि राखा", कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण सिंह, बताया खुशी का दिन