1. Hindi News
  2. बिहार
  3. लालू यादव ने किया RJD की राष्ट्रीय कार्यकारणी का ऐलान, राबड़ी देवी बनीं उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, 10 सचिव बने; लिस्ट देखें

लालू यादव ने किया RJD की राष्ट्रीय कार्यकारणी का ऐलान, राबड़ी देवी बनीं उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, 10 सचिव बने; लिस्ट देखें

बिहार विधानसभा चुनाव से लालू यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया है। राबड़ी देवी को पार्टा का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

आरजेडी प्रमुख लालू यादव- India TV Hindi
Image Source : ANI आरजेडी प्रमुख लालू यादव। फाइल फोटो

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी का ऐलान कर दिया है। आरजेडी पार्टी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि लालू यादव ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मनोनयन कर दिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व सांसद महबूब अली कैसर एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

लालू यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और सुनील कुमार सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जयप्रकाश नारायण यादव और भोला यादव सहित 12 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव और 10 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं।


 आरजेडी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट

लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष 

  1. राबड़ी देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  2. जगदानन्द सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  3. महबूब अली कैसर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  4. उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

महासचिव, कोषाध्यक्ष

  1.  अब्दुल बारी सिद्दीकी
  2.  सुनील कुमार सिंह

राष्ट्रीय महासचिव

  1. जय प्रकाश नारायण यादव
  2. डॉ. नीललोहितदास  
  3.  भोला यादव
  4.  ललित कुमार यादव (विधायक)
  5.  कुमार सर्वजीत (विधायक)
  6.  सैय्यद फैसल अली (एमएलसी)
  7.   अभय सिंह (झारखंड)
  8.  सुखदेव पासवान
  9.  सुशीला मोराले
  10.  अनु चाको (केरल)
  11.  अलख निरंजन उर्फ बीनू यादव
  12.  रेनू कुशवाहा

राष्ट्रीय सचिव

  1.  यदुवंश कुमार यादव
  2. डॉ लाल रत्नाकर
  3. श्री भारत भूषण मंडल (विधायक)
  4.  कार्तिकेय कुमार सिंह (एमएलसी)
  5.  विजय वर्मा (मधेपुरा)
  6.  संतोष कुमार जयसवाल (दिल्ली)
  7.  संजय ठाकुर (मुजफ्फरपुर)
  8.  राजेंद्र राम (पूर्व विधायक)
  9. स्वीटी सीमा हेमब्रह्रम, (पूर्व विधायक)
  10. सुरेंद्र राम (विधायक)

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अभी हाल में ही आरजेडी का राष्ट्रीय चुनाव गया था। हाल ही में हुए संगठनात्मक चुनावों के बाद लालू यादव ने 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पटना में राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन्हें निर्विरोध चुना गया था। मंगनीलाल मंडल बिहार आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए लालू यादव ने सर्व समाज को पार्टी की कार्यकारणी में मौका दिया है।