1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'आज आपके जन्मदिन पर बस इतना कहना चाहती हूं', लालू यादव के बर्थडे पर बेटी रोहिणी आचार्य का भावुक पोस्ट, जानिए क्या कहा

'आज आपके जन्मदिन पर बस इतना कहना चाहती हूं', लालू यादव के बर्थडे पर बेटी रोहिणी आचार्य का भावुक पोस्ट, जानिए क्या कहा

Lalu Yadav Birthday: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव 78 साल के हो गए। पार्टी से जुड़े लोग और कार्यकर्ता लालू यादव को जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता के बर्थडे पर भावुक पोस्ट लिखा है।

लालू यादव और रोहिणी आचार्य- India TV Hindi
Image Source : X/ROHINIACHARYA2 लालू यादव और रोहिणी आचार्य

Lalu Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है। लालू प्रसाद यादव आज 79 साल के हो गए। इस मौके पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भावुक पोस्ट लिखकर पिता को जन्मदिन की बधाई दी है।

हर मुश्किल में ढाल बनकर खड़े रहे

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी जिंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता। आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे।' 

आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर

इसके साथ ही रोहिणी ने कहा, 'आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है। ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, हर पल सिर्फ और सिर्फ खुशी मिले और आपके आशीर्वाद का हाथ सदैव मेरे सिर पर रहे। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं पापा .. हैप्पी बर्थडे।'

रोहिणी आचार्य ने लालू यादव को दान की अपनी किडनी

रोहिणी आचार्य लालू प्रसाद यादव की दूसरे नंबर की बेटी हैं। वह लंबे समय तक सिंगापुर में रहीं और 2022 में तब सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी दान की। इसकी खूब चर्चा हुई।

2024 में लड़ा लोकसभा का चुनाव

वहीं, राजनीति में सक्रिय होने के बाद रोहिणी आचार्य ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार की सारण सीट से RJD उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी से हार का सामना करना पड़ा था।

तेजस्वी ने भी पिता लालू प्रसाद यादव को दी जन्मदिन की बधाई

आज लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर बेटे तेजस्वी यादव ने भी पिता को जन्मदिन की बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पिता लालू यादव के केक कटिंग की फोटो डाली हैं। कैप्शन में तेजस्वी ने हैप्पी बर्थडे पापा लिखा है। पिता के केक कटिंग में लालू यादव का पूरा परिवार नजर आ रहा है। इसमें मां राबड़ी देवी, बड़ी बहन मीसा भारती समेत उनकी पत्नी और परिवार के बच्चे शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें: 

मणिपुर में नागा समुदाय के 6 शव मिलने से हड़कंप, इंफाल में फिर भड़की हिंसा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

'विचारों में मतभेद हो सकते, लेकिन मनभेद कभी नहीं', अशोक गहलोत का बिना नाम लिए बोले सचिन पायलट