A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी को गुजरात से लेकर बिहार आ रही पुलिस

सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी को गुजरात से लेकर बिहार आ रही पुलिस

बिहार के मुख्यमंत्री को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस बिहार आ रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक तस्वीर

पटनाः बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने मुख्यमंत्री आवास में फोन कर के सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी का नाम शेखर यादव है। 32 वर्षीय शेखर मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला है लेकिन जांच के दौरान उसकी लोकेशन गुजरात के सानंद में मिली।

बिहार का रहने वाला है आरोपी

गुजरात और बिहार पुलिस ने लोकेशन के आधार पर उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शेखर यादव गुजरात में मजदूरी करता है। गुजरात पुलिस ने आरोपी को बिहार पुलिस को सौंप दिया है। बिहार आने पर यहां उससे पूछताछ की जाएगी।

पहले भी मिली थी धमकी

इससे पहले जुलाई 2025 में भी सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी भरा मैसेज एक अनजान नंबर से उनके एक समर्थक के फ़ोन पर भेजा गया था। मैसेज में लिखा था "मैं 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा। मैं सच कह रहा हूँ।" धमकी भरा मैसेज पढ़ने के बाद समर्थक हैरान हो गया और उसने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी।

जुलाई महीने में ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसमें भेजने वाले ने लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख पर बम से हमला करने की चेतावनी दी थी। बताया जा रहा है कि यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम के ज़रिए दी गई थी।

नीतीश कुमार को Z+ सुरक्षा

वहीं, बिहार के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को Z+ सुरक्षा मिली है। यह निर्णय उनके राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद, बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली में नया सरकारी बंगला मिला है। सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर-9 आवंटित किया गया। यह Type-VIII कैटेगरी का बंगला है।