1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर तैनात

पटना में पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर तैनात

राजधानी पटना के एक पेंट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

पटना में पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पटना में पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर तैनात

बिहार की राजधानी पटना के एक औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेंट फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री धुएं के काले गुबार से ढक गई। पेंट में इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील केमिकल्स और थिनर के कारण आग ने तेजी से तबाही मचाई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। 

कहा का मामला
पटना के गोपालपुर थाना अंतर्गत  बैरिया-कर्णपुरा इलाके में स्थित एक पेंट फैक्ट्री के गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों और घने धुएं के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि गोदाम का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया है।

आग के कारणों नहीं चल सका है पता
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। साथ ही, आग से कितने का नुकसान हुआ है और किसी के हताहत होने की जानकारी है या नहीं, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकल की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हैं और आग को आसपास के इलाके में फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी जुट गए हैं।

सोमवार को ही आया था 50 लाख का कच्चा माल
बता दें कि पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस को करीब दो महीने पहले ही चक बैरिया कर्णपुरा में स्थानांतरित किया गया था। गोदाम कर्मचारी के अनुसार, सोमवार को ही करीब 50 लाख रुपये का कच्चा माल गोदाम में लाया गया था। लेकिन आग की चपेट में आने से ये सारा माला जल गया। इसके अलावा तैयार पेंट और अन्य सामान के भी पूरी तरह नष्ट होने की बात कही जा रही है।

(रिपोर्ट -बिट्टू कुमार)